बांग्लादेश में जमात-ए-इस्लामी ने भारत को दी राहत, चुनाव से पहले रिश्तों पर किया बड़ा ऐलान
ढाका: बांग्लादेश में अगले चुनाव से पहले भारत के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। कट्टरपंथी इस्लामिक पार्टी जमात-ए-इस्लामी के अमीर शफीकूर रहमान ने कहा है कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आती है तो भारत को कोई परेशानी नहीं होगी। रहमान ने एक इंटरव्यू में स्पष्ट किया, “हम भारत के साथ सार्थक बातचीत करेंगे और पड़ोसियों को कोई तकलीफ नहीं देंगे। इसके बदले में हम आपसी सम्मान और भरोसे की उम्मीद करते हैं।”
शफीकूर रहमान ने अलजज़ीरा टीवी को दिए इंटरव्यू में यह भी कहा कि साल 1971 में बंगाली लोगों के खिलाफ हुए अत्याचार में उनकी पार्टी की भूमिका केवल राजनीतिक निर्णय थी, किसी हथियारबंद बल की कार्रवाई नहीं। उन्होंने कहा, “उस समय हमारे नेताओं का मानना था कि भारत की मदद से पाकिस्तान से अलग होने पर बांग्लादेश पर नया राजनीतिक रूप स्थापित होगा।”
रहमान ने यह भी बताया कि बांग्लादेश के संस्थापक शेख मुजीबुर रहमान द्वारा ...









