पाकिस्तान को दरकिनार कर एर्दोगन ने सऊदी प्रिंस से की मुलाकात, रक्षा सहयोग पर बढ़ेंगे रिश्ते
रियाद: तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन ने रियाद में सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान (एमबीएस) से मुलाकात की। इस दौरे ने न केवल दुनिया का ध्यान खींचा, बल्कि खासतौर से पाकिस्तान के लिए यह एक बड़ा झटका साबित हुआ। पाकिस्तान की कोशिश थी कि तुर्की को अपने और सऊदी अरब के रक्षा समझौते में शामिल कर ‘इस्लामिक नाटो’ का निर्माण किया जाए। लेकिन एर्दोगन ने पाकिस्तान को दरकिनार करते हुए सीधे एमबीएस से बातचीत की।
तुर्की-सऊदी रक्षा समझौते पर जोर
मुलाकात के बाद जारी जॉइंट डिक्लेरेशन में दोनों देशों ने मौजूदा रक्षा सहयोग समझौतों को सक्रिय करने और क्षेत्रीय सुरक्षा व स्थिरता को मजबूत करने पर सहमति जताई। इसके अलावा आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई और साइबर सुरक्षा मामलों में मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता भी सामने आई।
प्रतिद्वंद्वी से सहयोगी बने सऊदी-तुर्की
यह एर्दोगन की दो साल में पहली रियाद यात्र...










