Tuesday, July 21

कोलकाता: पति ने पत्नी की किडनी 11 लाख में बेचने की साजिश, ऑपरेशन से पहले खुली पोल

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पुरबा मेदिनीपुर जिले के नंदकुमार निवासी कार्तिक चक्रवर्ती पर आरोप है कि उसने अपनी पत्नी देवयानी की किडनी को 11 लाख रुपये में बेचने की कोशिश की। आरोपी ने पत्नी को यह झूठ बोलकर गुमराह किया कि वह बीमार है और इलाज की तुरंत जरूरत है।

पत्नी को यह साजिश तब उजागर हुई जब ऑर्गन ट्रांसप्लांट की तैयारी शुरू हुई और उसे डोनर की तरह सूचीबद्ध किया गया। पुलिस ने आरोपी पति समेत इस साजिश में शामिल तीन अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है।

दोनों ने 2022 में की थी शादी:
पुलिस के अनुसार, कार्तिक और देवयानी की मुलाकात तमलूक के एक नर्सिंग होम में हुई थी। दोनों ने 2022 में शादी की थी। कार्तिक का पैथोलॉजी का व्यवसाय है। आरोपी ने इस सौदे में शामिल बिचौले से 1.5 लाख रुपये एडवांस भी ले रखे थे।

पुलिस जांच में जुटी:
पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि किसने ऑर्गन ट्रांसप्लांट की व्यवस्था की और क्या इस पूरे मामले में कोई बड़ा गिरोह शामिल है।

यह मामला समाज और स्वास्थ्य सुरक्षा के लिहाज से चेतावनी का संकेत है, जहां किसी की जान और अंगों के व्यापार को लेकर ऐसे संगठित अपराध सामने आए हैं।

This slideshow requires JavaScript.

Leave a Reply

This slideshow requires JavaScript.