Tuesday, July 21

बुलडोजर की ‘नजर’ में फंसे खेसारी लाल यादव! चुनावी माहौल में बंगले पर लटक गई नगर निगम की तलवार

छपरा/मुंबई: बिहार विधानसभा चुनाव के बीच भोजपुरी सुपरस्टार और आरजेडी उम्मीदवार खेसारी लाल यादव के लिए महाराष्ट्र से चिंता भरी खबर आई है। मीरा भायंदर नगर निगम (MBMC) ने उनके मीरा रोड स्थित बंगले में अवैध निर्माण के संबंध में नोटिस जारी किया है। नोटिस में स्पष्ट कहा गया है कि यदि अभिनेता स्वयं निर्माण नहीं हटाते हैं, तो नगर निगम का अतिक्रमण विभाग बलपूर्वक इसे ध्वस्त कर देगा

लोहे के शेड पर ‘नो एंट्री’ नोटिस:
नगर निगम की जांच में पाया गया कि खेसारी लाल यादव के बंगले में ग्राउंड, पहली और दूसरी मंजिल पर लोहे के एंगल और चादरों से अवैध शेड निर्माण किया गया है। इसके साथ ही अनुमोदित नक्शे में बदलाव भी किया गया, जिसके लिए कोई अनुमति नहीं ली गई थी। वार्ड समिति ने शिकायत मिलने के बाद स्पॉट निरीक्षण किया और निर्माण अवैध पाया। अब अभिनेता को तुरंत यह निर्माण स्वयं हटाने का आदेश दिया गया है।

खेसारी का जवाब:
जब मीडिया ने बिहार चुनाव प्रचार के बीच उनसे नोटिस के बारे में सवाल किया, तो खेसारी ने कहा, “मुझे खुशी है कि चुनाव में इतना ज्यादा मतदान हुआ। लोग अपने बच्चों के भविष्य के लिए वोट कर रहे हैं। ईश्वर आने वाली पीढ़ी को बेहतर शिक्षा और रोजगार दे। मेरे मुंबई स्थित आवास को लेकर कहूं तो यह कड़ी मेहनत से बना है। अगर ईश्वर को यही मंजूर है, तो कोई बात नहीं। सपनों का महल है, यह फिर से बनेगा।”

नगर निगम की चेतावनी:
नगर निगम ने साफ चेतावनी दी है कि अगर अभिनेता स्वयं निर्माण नहीं हटाते, तो निगम नियमों के अनुसार इसे तोड़ देगा और आवश्यक खर्च अभिनेता से टैक्स के रूप में वसूला जाएगा।

This slideshow requires JavaScript.

Leave a Reply

This slideshow requires JavaScript.