Tuesday, July 21

भगवान राम के भक्त केशव महाराज बने प्रिटोरिया कैपिटल्स के कप्तान, SA20 में करेंगे नेतृत्व

नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका के अनुभवी स्पिन गेंदबाज केशव महाराज को आगामी SA20 लीग में प्रिटोरिया कैपिटल्स टीम का नया कप्तान घोषित किया गया है। महाराज 2025 की नीलामी में टीम द्वारा खरीदे गए पहले खिलाड़ी थे और अब वह नए मुख्य कोच सौरव गांगुली के साथ मिलकर टीम का नेतत्व संभालेंगे।

टीम की उम्मीदें और महाराज की भूमिका

  • प्रिटोरिया कैपिटल्स पिछले दो सीजन में प्लेऑफ में निराशाजनक प्रदर्शन कर चुकी है, इसलिए इस बार टीम मैनेजमेंट की उम्मीदें महाराज पर टिकी हैं।
  • टीम मैनेजमेंट ने कहा, “दक्षिण अफ्रीका के सबसे अनुभवी और सम्मानित कप्तानों में से एक, महाराज सभी फॉर्मेट में अंतरराष्ट्रीय अनुभव लेकर आते हैं। उनके पास टीम का मार्गदर्शन करने का सिद्ध ट्रैक रिकॉर्ड है।”
  • महाराज ने सफेद गेंद वाले क्रिकेट में दक्षिण अफ्रीका की कप्तानी की है और राष्ट्रीय टीम में वरिष्ठ खिलाड़ी के रूप में उनकी भूमिका बेहद अहम रही है। उनकी रणनीतिक समझ और नेतृत्व क्षमता प्रिटोरिया कैपिटल्स को मजबूती और संतुलन प्रदान करेगी।

टीम में अन्य बदलाव

  • SA20 के चौथे सीजन से पहले टीम ने स्क्वॉड में महत्वपूर्ण बदलाव किया है।
  • वेस्टइंडीज के बल्लेबाज शाई होप को इंग्लैंड के ऑलराउंडर विल जैक्स की जगह टीम में शामिल किया गया है।
  • गौरतलब है कि शाई होप ने पिछले साल आईपीएल में प्रिटोरिया की सिस्टर फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेला था।

मुकाबलों का शेड्यूल

  • SA20 टर्नामेंट 26 दिसंबर से शुरू हो रहा है। पहला मैच एमआई केप टाउन और डरबन सपर जायंट्स के बीच नलैंड्स में खेला जाएगा।
  • प्रिटोरिया कैपिटल्स अपना पहला मैच 27 दिसंबर को जोबर्ग सपर किंग्स के खिलाफ खेलेगी।

केशव महाराज की कप्तानी और टीम के बदलावों के साथ इस सीजन में प्रिटोरिया कैपिटल्स का प्रदर्शन फैंस के लिए रोमांचक रहने की उम्मीद है।

This slideshow requires JavaScript.

Leave a Reply

This slideshow requires JavaScript.