Tuesday, July 21

IPL 2026: धोनी नहीं लेंगे संन्यास, CSK सीईओ ने किया साफ

चेन्नई: हर नए IPL सीजन से पहले यह सवाल उठता है कि क्या महेंद्र सिंह धोनी संन्यास लेंगे। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के सीईओ केसी विश्वनाथन ने साफ कर दिया है कि एमएस धोनी आईपीएल 2026 में खेलेंगे। इससे 44 वर्षीय धोनी के संन्यास को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लग गया है।

धोनी की मौजूदगी से CSK को फायदा

धोनी ने 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया था, लेकिन IPL में उनकी उपस्थिति टीम के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। पिछले सीजन में धोनी ने 14 मैचों में 196 रन बनाए थे। हालांकि उनके स्ट्राइक रेट में थोड़ी कमी देखी गई थी, लेकिन उनकी कप्तानी और अनुभव टीम के लिए हमेशा लाभकारी रहे हैं।

धोनी की कप्तानी में 5 IPL ट्रॉफी

एमएस धोनी की कप्तानी में CSK ने कुल 5 IPL खिताब जीते हैं। उनकी कप्तानी में टीम लगभग हर सीजन प्लेऑफ तक पहुँची। कप्तानी छोड़ने के बाद भी धोनी आज भी टीम के लिए एक अहम खिलाड़ी बने हुए हैं और उनके नेतृत्व में टीम टॉफी की ओर नजर रखेगी।

केसी विश्वनाथन ने कहा, “नहीं, धोनी इस आईपीएल के लिए संन्यास नहीं ले रहे हैं। उनका अनुभव और नेतृत्व टीम के लिए हमेशा जरूरी रहेगा।”

This slideshow requires JavaScript.

Leave a Reply

This slideshow requires JavaScript.