Tuesday, July 21

लोअर सर्किट में फंसा रिफेक्स इंडस्ट्रीज का शेयर, इनकम टैक्स छापों का शक

नई दिल्ली: शुक्रवार को शेयर मार्केट में तेजी के बावजूद रिफेक्स इंडस्ट्रीज (Refex Industries) का शेयर 20% के लोअर सर्किट तक गिर गया और 254.35 रुपये पर बंद हुआ। इस गिरावट का मुख्य कारण कंपनी और उसके अधिकारियों पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट द्वारा चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन को माना जा रहा है।

कंपनी ने एक्सचेंज को जानकारी दी कि 9 दिसंबर से शुरू हुए ये सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी हैं। कंपनी ने भरोसा दिलाया है कि वे पूरी तरह से जांच एजेंसियों का सहयोग कर रहे हैं और बिजनेस ऑपरेशन्स बिना किसी रुकावट के चल रहे हैं।

पिछले सालों में शानदार रिटर्न, अब आई गिरावट
रिफेक्स इंडस्ट्रीज का शेयर सितंबर 2022 में 35 रुपये पर था। दो साल में यह शेयर बढ़कर 574 रुपये तक पहुंचा, यानी निवेशकों को 1500% से ज्यादा रिटर्न दिया। लेकिन सितंबर 2024 के बाद से इसमें गिरावट शुरू हुई और अब यह शेयर अपनी कीमत का आधा से भी कम होकर 254.35 रुपये पर आ गया है।

बिजनेस और वित्तीय स्थिति
कंपनी पर्यावरण के अनुकूल रेफ्रिजरेंट गैसों का निर्माण और रिफिलिंग करती है। इन गैसों का इस्तेमाल रेफ्रिजरेशन, फोम ब्लोइंग और एयरोसोल इंडस्ट्री में होता है। हाल ही में कंपनी ने सितंबर तिमाही के नतीजे जारी किए, जिसमें कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 16% बढ़कर 36 करोड़ रुपये और EBITDA पिछले साल के 43 करोड़ रुपये से बढ़कर 74 करोड़ रुपये हो गया।

बड़े ऑर्डर का संकेत
कंपनी ने पिछले महीने कई बड़े ऑर्डर प्राप्त किए, जिनमें 100 करोड़ रुपये का एक बड़ा ऑर्डर भी शामिल था। हालांकि क्लाइंट का नाम अभी कंपनी ने सार्वजनिक नहीं किया।

निवेशकों को चेतावनी
विश्लेषकों के अनुसार, शेयर बाजार में निवेश हमेशा जोखिम भरा होता है। ऐसे में किसी भी निवेश का निर्णय लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञ की सलाह लेना आवश्यक है।

This slideshow requires JavaScript.

Leave a Reply

This slideshow requires JavaScript.