Tuesday, July 21

केरल का वर्कला बीच: 50 लोगों ने मिलकर विशालकाय व्हेल शार्क को बचाया, तीन घंटे की हिम्मत भरी मुहिम

विराट खबर (शशि मिश्रा) – केरल के वर्कला बीच से दिल को छू लेने वाली खबर आई है। यहां 15 फीट लंबी और भारी वजन वाली व्हेल शार्क एक मछुआरे के जाल में फंसकर समुद्र के किनारे आ गई। इसके बाद स्थानीय लोग और पर्यटकों का एक समूह मिलकर इस विशाल जीव को सुरक्षित रूप से समुद्र में वापस पहुँचाने में जुट गया।

मछुआरों ने जताई आशंका
सुबह मछुआरे जब जाल खींच रहे थे, तब उन्हें लगा कि जाल में मछलियां फंसी हैं, लेकिन वह विशालकाय शार्क थी। जाल भारी होने और शार्क का वजन ज्यादा होने के कारण अकेले मछुआरे उसे वापस नहीं ले जा सके।

50 लोगों की संयुक्त कोशिश
स्थानीय लोग और पर्यटक जुट गए। लगभग 50 से अधिक लोग लगातार तीन घंटे तक शार्क को समुद्र में धकेलने की कोशिश करते रहे। ऊंची लहरों और तेज बहाव के बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। कई बार शार्क समुद्र की ओर गई, लेकिन लहरों की वजह से फिर किनारे आ गई। इस दौरान कई लोगों के हाथ कट गए और खून बहा, फिर भी उन्होंने शार्क की मदद करना जारी रखा।

अंततः सफलता
तीन घंटे की मेहनत और दो बचाव नौकाओं की मदद से शार्क की पूंछ में रस्सी बांधकर उसे गहरे पानी में सुरक्षित पहुंचाया गया। अब शार्क स्वतंत्र रूप से तैरने में सक्षम है और उम्मीद है कि वह पूरी तरह सुरक्षित रहेगी।

स्थानीय अनुभव
एक स्थानीय लड़के ने बताया, “सुबह लगभग 8 बजे, जब हम सर्फिंग सीखने गए, तो हमने शार्क को जाल में फंसा देखा। मेरी मां सहित कई लोगों ने तीन घंटे से अधिक समय तक उसे बचाने की कोशिश की। उसकी खुरदरी त्वचा के कारण हमारे हाथों से खून बह रहा था, लेकिन हम रुके नहीं।”

दिल को छू जाने वाली मानवता
वर्कला बीच पर स्थानीय लोगों और पर्यटकों की यह मुहिम दर्शाती है कि जब इंसान और प्रकृति का संयोजन होता है, तो बड़े संकट में भी जीवन बचाया जा सकता है।

This slideshow requires JavaScript.

Leave a Reply

This slideshow requires JavaScript.