Tuesday, July 21

हॉलीवुड में हड़कंप: डायरेक्टर रॉब रेनर और उनकी पत्नी मिशेल सिंगर रेनर की घर में मिली लाश, हत्या की आशंका

लॉस एंजिल्स, 15 दिसंबर 2025: हॉलीवुड के मशहूर निर्देशक रॉब रेनर और उनकी पत्नी मिशेल सिंगर रेनर की घर में लाश मिलने से मनोरंजन जगत में सनसनी फैल गई है। रविवार दोपहर को ब्रेंटवुड स्थित उनके आवास पर दोनों को मृत अवस्था में पाया गया। पुलिस ने इस घटना को डबल मर्डर का मामला बताया है।

स्थानीय पुलिस सूत्रों के अनुसार, 14 दिसंबर को दोपहर 3:40 बजे मेडिकल इमरजेंसी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। 78 वर्षीय रॉब रेनर और 68 वर्षीय मिशेल सिंगर रेनर का शव उनके घर में बरामद हुआ। प्रारंभिक जांच में उनके शरीर पर चाकू से किए गए घावों के निशान पाए गए हैं।

शुरू में मृतकों की पहचान गुप्त रखी गई थी, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मृतक वही हैं – हॉलीवुड के जाने-माने निर्देशक रॉब रेनर और उनकी पत्नी मिशेल। पुलिस ने अभी तक इस पहचान की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और हत्या के कारणों के बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की है।

रॉब रेनर का फिल्मी सफर:
रॉब रेनर ने सिटकॉम ‘ऑल इन द फैमिली’ में माइकल ‘मीटहेड’ स्टिविक के किरदार से अपनी पहचान बनाई और इसके लिए उन्हें दो एमी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। बाद में उन्होंने निर्देशन की दुनिया में कदम रखा और ‘दिस इज स्पाइनल टैप’, ‘स्टैंड बाय मी’, ‘द प्रिंसेस ब्राइड’, ‘व्हेन हैरी मेट सैली…’, ‘मिजरी’ और ‘ए फ्यू गुड मेन’ जैसी हिट फिल्मों का निर्देशन किया।

पारिवारिक जीवन:
रॉब और मिशेल ने 1989 में शादी की थी और उनके तीन बच्चे हैं। यह कपल कई वर्षों से ब्रेंटवुड में रह रहा था।

पुलिस मामले की जांच में जुटी है और जल्द ही हत्या के कारणों का पता लगाने का दावा कर रही है। हॉलीवुड जगत में इस दुखद खबर से शोक की लहर दौड़ गई है।

This slideshow requires JavaScript.

Leave a Reply

This slideshow requires JavaScript.