Tuesday, July 21

नरसपुर–चेन्नई वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू: तेज़, सुरक्षित और आधुनिक यात्रा का अनुभवकिराया, स्टॉपेज और टाइमटेबल समेत जानिए पूरी जानकारी

चेन्नई (शशि मिश्रा): आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के बीच रेल यात्रा में अब एक बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। नरसपुर और चेन्नई के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन सोमवार, 15 दिसंबर से शुरू कर दिया गया है। वहीं चेन्नई से नरसपुर के लिए वापसी सेवा 17 दिसंबर से शुरू होगी।

रूट और स्टॉपेज
विस्तारित वंदे भारत ट्रेन 655 किलोमीटर की दूरी को मात्र 8 घंटे 55 मिनट में तय करेगी। ट्रेन नरसपुर–चेन्नई मार्ग पर कुल 7 स्टेशनों पर रुकेगी, जिनमें शामिल हैं:

  • रेनिगुंटा जंक्शन
  • नेल्लोर
  • ओंगोल
  • तेनाली जंक्शन
  • विजयवाड़ा जंक्शन
  • गुडीवाड़ा जंक्शन
  • भीमावरम टाउन

टाइमटेबल

  • नरसपुर से चेन्नई जाने वाली ट्रेन दोपहर 2:50 बजे प्रस्थान करेगी और रात 11:45 बजे डॉ. एमजीआर चेन्नई सेंट्रल स्टेशन पहुंचेगी।
  • चेन्नई से नरसपुर लौटने वाली ट्रेन सुबह 5:30 बजे प्रस्थान करेगी और दोपहर 2:10 बजे नरसपुर पहुंचेगी।

किराया और सुविधाएँ
एसी चेयर कार का किराया ₹1,635 और एग्जीक्यूटिव चेयर कार का किराया ₹3,030 रखा गया है। वंदे भारत एक्सप्रेस यात्रियों को तेज़ गति, आधुनिक सुविधाएँ और प्रीमियम यात्रा का अनुभव प्रदान करती है।

भारतीय रेलवे ने इस सेमी-हाई-स्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस के विस्तार से नरसपुर और चेन्नई के बीच यात्रा को और अधिक सुविधाजनक बनाया है। इससे दैनिक यात्रियों, व्यावसायिक यात्रियों और पर्यटकों को लाभ होगा।

This slideshow requires JavaScript.

Leave a Reply

This slideshow requires JavaScript.