Wednesday, July 22

IPL 2026 ऑक्शन: मुंबई इंडियंस की नींद चैन की, बाकी टीमें जोड़ रही गणित

नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन को लेकर फ्रेंचाइजी अपनी पूरी रणनीति बना रही हैं। 16 दिसंबर को यूएई में ऑक्शन होने वाला है, लेकिन मुंबई इंडियंस के पास फिलहाल टेंशन लेने का कुछ खास कारण नहीं है।

मुंबई इंडियंस के पास सिर्फ 2.75 करोड़ रुपये

पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के पास ऑक्शन में खर्च करने के लिए मात्र 2.75 करोड़ रुपये ही बचे हैं। टीम अधिकतम 5 नए खिलाड़ी खरीद सकती है, जिसमें एक विदेशी नाम शामिल हो सकता है।

ऑक्शन से पहले ही मुंबई ने शार्दुल ठाकुर, मयंक मार्कंडेय और शेरफेन रदरफोर्ड को ट्रेड कर दिया था, जिसके कारण अधिकतर बजट पहले ही खर्च हो चुका है।

सिर्फ बैकअप खिलाड़ियों की जरूरत

मुंबई इंडियंस का स्क्वाड लगभग 20 खिलाड़ियों का है। टीम के बल्लेबाजी और गेंदबाजी विभाग मजबूत हैं। प्रमुख भारतीय खिलाड़ी हैं:
रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, जसप्रीत बुमराह, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर।

विदेशी खिलाड़ियों में शामिल हैं:
ट्रेंट बोल्ट, मिचेल सेंटनर, विल जैक्स, रेयान रिकेल्टन, कॉर्बिन बॉश, शेरफेन रदरफोर्ड, अल्लाह गजनफर।

इसलिए टीम को ऑक्शन में केवल बैकअप खिलाड़ियों की जरूरत है। माना जा रहा है कि साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर क्विंटन डिकॉक की वापसी संभव है, लेकिन यदि कोई अन्य टीम उन्हें खरीदने में आगे बढ़ी तो मुंबई के लिए यह चुनौती बन सकती है।

मुंबई का स्काउटिंग नेटवर्क

मुंबई इंडियंस के स्काउटिंग नेटवर्क को आईपीएल का सबसे बेहतरीन माना जाता है। हार्दिक पंड्या, जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाड़ी भी इसी नेटवर्क की खोज हैं।

मुंबई इंडियंस का मौजूदा स्क्वाड

विल जैक्स, जसप्रीत बुमराह, अश्वनी कुमार, रॉबिन मिंज, तिलक वर्मा, दीपक चाहर, रोहित शर्मा, कॉर्बिन बॉश, सूर्यकुमार यादव, ट्रेंट बोल्ट, नमन धीर, अल्लाह गजनफर, मिशेल सेंटनर, रयान रिकेल्टन, हार्दिक पंड्या, शार्दुल ठाकुर (ट्रेड), मयंक मार्कंडेय (ट्रेड), शेरफेन रदरफोर्ड (ट्रेड)।

This slideshow requires JavaScript.

Leave a Reply

This slideshow requires JavaScript.