Tuesday, July 21

महाराष्ट्र में मुंबई बीएमसी चुनाव का ऐलान, 15 जनवरी को होगी वोटिंग

मुंबई/अचलेंद्र कटियार: महाराष्ट्र राज्य चुनाव आयोग ने मुंबई बीएमसी चुनावों सहित राज्य की 29 नगर निगमों के चुनाव का शेड्यूल घोषित कर दिया है। आयोग के अनुसार मुंबई में 15 जनवरी, 2026 को वोट डाले जाएंगे, जबकि मतों की गिनती अगले दिन, 16 जनवरी को होगी।

राज्य चुनाव आयुक्त दिनेश वाघमारे ने सोमवार को मालाबार हिल के सह्याद्री गेस्ट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चुनाव की तारीखों का ऐलान किया। मुंबई में पिछली बार चुनाव 2017 में हुए थे, और निर्वाचित बॉडी का कार्यकाल 2022 में समाप्त हो गया था।

चुनाव शेड्यूल

  • नामांकन पत्रों की जांच: 31 दिसंबर, 2025
  • उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तिथि: 2 जनवरी, 2026
  • चुनाव चिन्हों का आवंटन और उम्मीदवारों की फाइनल लिस्ट: 3 जनवरी, 2026
  • मतदान: 15 जनवरी, 2026
  • मतगणना और परिणाम घोषणा: 16 जनवरी, 2026

कुल 29 नगर निगमों में चुनाव

मुंबई के साथ ठाणे, कल्याण डोंबिवली, मीरा भाईंदर, नवी मुंबई और अन्य नगर निगमों में भी वोटिंग होगी। मुंबई में 3.48 करोड़ वोटरों के लिए 10,111 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं।

राज्य चुनाव आयोग ने निर्देश दिया है कि नामांकन फॉर्म ऑफलाइन जमा किए जाएँ। इसके अलावा, 27 नवंबर को वोटर लिस्ट फाइनल करने की समय सीमा बढ़ाई गई थी ताकि वोटर वेरिफिकेशन और चुनावी रोल की सटीकता सुनिश्चित की जा सके।

इस ऐलान के साथ ही राजनीतिक दलों ने अपनी चुनावी तैयारियों को गति दे दी है और बीएमसी चुनाव में जोरदार मुकाबले की संभावना जताई जा रही है।

This slideshow requires JavaScript.

Leave a Reply

This slideshow requires JavaScript.