Tuesday, July 21

मिड-डे मील में कीड़ा निकला, गोरखपुर स्कूल में हंगामा: रसोइया ने प्रिंसिपल को बाल पकड़कर पटक दिया

गोरखपुर: खजनी थाना क्षेत्र के उसवा बाबू स्थित एक उच्च माध्यमिक विद्यालय में मिड-डे मील के दौरान कीड़ा मिलने से बवाल मच गया। बच्चों ने खाना लेने से इनकार कर दिया, जिससे प्रिंसिपल रीता आर्य और रसोइया गुंजा देवी के बीच बहस ने अचानक हिंसक रूप ले लिया।

घटना में रसोइया ने प्रिंसिपल के बाल पकड़कर उन्हें जमीन पर पटक दिया। स्कूल प्रांगण में मौजूद अन्य स्टाफ और टीचर्स ने बीच-बचाव कर स्थिति को काबू में किया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

प्रिंसिपल ने आरोप लगाया कि गुंजा देवी अकसर स्कूल छोड़कर ईसाई धर्म का प्रचार करती हैं और स्टाफ पर धर्म अपनाने का दबाव डालती हैं। वहीं सहायक प्रधानाध्यापिका श्रद्धा शुक्ला ने बताया कि प्रिंसिपल का स्टाफ के प्रति रवैया तानाशाही भरा है और विवाद पहले भी होते रहे हैं।

बीएसए ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच का आदेश दिया है और कहा है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

This slideshow requires JavaScript.

Leave a Reply

This slideshow requires JavaScript.