Tuesday, July 21

बिहार बोर्ड 10वीं गणित परीक्षा 2026: जानें 100+30+8 सवालों का फॉर्मूला

पटना: बिहार बोर्ड की 10वीं क्लास परीक्षाएं फरवरी 2026 से शुरू होने जा रही हैं। बीएसईबी ने सभी विषयों के लिए मॉडल पेपर जारी कर दिए हैं, जो छात्रों की तैयारी में बेहद मददगार साबित होंगे। 10वीं गणित परीक्षा 18 फरवरी 2026 को आयोजित होगी।

परीक्षा का स्वरूप:

  • समय: 3 घंटे 15 मिनट (अतिरिक्त 15 मिनट पेपर पढ़ने के लिए)
  • कुल अंक: 100
  • कुल सवाल: 138
  • पेपर दो खंडों में विभाजित है: खंड A, खंड B और अतिरिक्त खंड

100+30+8 सवालों का फॉर्मूला:

1. खंड A – 100 ऑब्जेक्टिव टाइप सवाल:

  • कुल 100 सवाल होंगे, लेकिन 50 सवाल हल करना अनिवार्य है।
  • प्रत्येक सवाल का मान 1 अंक है।
  • 50 से अधिक हल किए जाने पर केवल पहले 50 सवालों का मूल्यांकन होगा।
  • उत्तर OMR शीट पर नीले/काले पेन से भरें। व्हाइटनर, तरल पदार्थ, ब्लेड या नाखून आदि का प्रयोग वर्जित है।

2. खंड B – 30 लघु उत्तरीय सवाल:

  • कुल 30 सवाल, जिनमें से 15 सवाल हल करना अनिवार्य है।
  • प्रत्येक सवाल का मान 2 अंक है।

3. अतिरिक्त खंड – 8 दीर्घ उत्तरीय सवाल:

  • कुल 8 सवाल, जिनमें से 4 सवाल हल करना अनिवार्य है।
  • प्रत्येक सवाल का मान 5 अंक है।
  • परीक्षा हॉल में किसी भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को ले जाना सख्त मना है।

मॉडल पेपर के फायदे:

  • परीक्षा पैटर्न और सवालों के फॉर्मेट को समझने में मदद
  • ऑब्जेक्टिव और लॉन्ग आंसर वाले सवालों का आइडिया
  • समय प्रबंधन और परीक्षा की रणनीति तैयार करना
  • कमजोर और मजबूत विषयों की पहचान
  • लिखने की आदत और आत्मविश्वास बढ़ाना

आधिकारिक वेबसाइट:
छात्र अपने सब्जेक्ट वाइज मॉडल पेपर बीएसईबी की वेबसाइट biharboardonline.com से डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा से संबंधित नवीनतम जानकारी के लिए वेबसाइट पर नियमित रूप से नजर बनाए रखें।

This slideshow requires JavaScript.

Leave a Reply

This slideshow requires JavaScript.