Tuesday, July 21

गुजरात में SIR प्रक्रिया पूरी, 73 लाख से अधिक वोटर ड्राफ्ट लिस्ट से हटाए गए

गुजरात में गहन मतदाता पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया पूरी हो गई है। चुनाव आयोग ने ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी कर दी है। इस प्रक्रिया में राज्य के कुल 5.08 करोड़ वोटरों में से लगभग 73.73 लाख नाम हटाए गए, जिससे वोटरों की संख्या घटकर 4.34 करोड़ रह गई। यह संख्या बिहार और बंगाल में कटे वोटों की तुलना में अधिक है।

क्यों हटाए गए वोटर

हटाए गए नामों में शामिल हैं:

  • 40.33 लाख स्थायी रूप से अन्य जगह शिफ्ट हुए वोटर
  • 18.05 लाख मृत वोटर
  • 9.8 लाख अपने पते पर मौजूद नहीं
  • 3.79 लाख डुप्लीकेट वोटर कार्ड
  • 1.95 लाख अन्य कारणों से

चुनाव आयोग ने कहा है कि 18 जनवरी, 2026 तक लोग आपत्तियां या दावे दर्ज कर सकते हैं।

सबसे ज्यादा वोट कटे टॉप 5 जिले

क्र.सं.जिला2025 कुल वोट (लाख)2026 ड्राफ्ट वोटर (लाख)% वोट बचे
1सूरत48.7436.2374.33%
2अहमदाबाद62.648.0776.79%
3वडोदरा26.8921.8581.26%
4भरूच13.1110.9583.52%
5वलसाड13.8611.5983.62%

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के गृह राज्य गुजरात में सबसे अधिक नाम सूरत और अहमदाबाद से हटाए गए हैं। आदिवासी और ग्रामीण इलाकों में सबसे कम वोट कटे।

नए वोटर लिस्ट से होंगे नगर निगम चुनाव

राज्य में अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा, राजकोट समेत कई बड़े शहरों में निगम चुनाव नई वोटर लिस्ट के आधार पर होंगे। यह चुनाव अगले साल मार्च-अप्रैल में होने की संभावना है।

चुनाव आयोग के अनुसार हटाए गए नाम उन लोगों के थे जो मृत थे, अपने पते पर मौजूद नहीं थे, स्थायी रूप से दूसरी जगह चले गए थे, दो जगह रजिस्टर्ड थे या अन्य कारणों से लिस्ट में रहने के योग्य नहीं थे। SIR प्रक्रिया 4 नवंबर से 14 दिसंबर तक चली

This slideshow requires JavaScript.

Leave a Reply

This slideshow requires JavaScript.