Tuesday, July 21

एसआईआर के तहत 95 लाख मतदाता सूची से हटे: मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, केरल और अंडमान निकोबार में बड़ा संशोधन

 

 

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, केरल और अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह की मसौदा मतदाता सूची जारी कर दी है। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद इन राज्यों और केंद्रशासित प्रदेश से लगभग 95 लाख मतदाताओं के नाम हटा दिए गए।

 

अंडमान और निकोबार

3.10 लाख मतदाताओं में से 64,000 के नाम मसौदा सूची में शामिल नहीं किए गए।

 

केरल में 24.08 लाख नाम हटाए

2.78 करोड़ से अधिक मतदाताओं में से 24.08 लाख लोगों के नाम सूची से हटा दिए गए।

 

छत्तीसगढ़ में 27.34 लाख मतदाताओं के नाम हटे

छत्तीसगढ़ में 2.12 करोड़ मतदाताओं में से 27.34 लाख नाम हटाए गए। एसआईआर रिपोर्ट के अनुसार राज्य में 1,79,043 मतदाता एक से अधिक स्थानों पर पंजीकृत पाए गए हैं, जो कुल मतदाताओं का लगभग 1 प्रतिशत है।

 

मध्य प्रदेश में 42.74 लाख नाम कटे

5.74 करोड़ मतदाताओं में से 42.74 लाख मतदाताओं के नाम मसौदा सूची से हटा दिए गए। अंतिम मतदाता सूचियां 14 फरवरी को प्रकाशित की जाएंगी। जिन लोगों के नाम सूची से हटाए गए हैं, वे अब भी आवेदन करके अपना नाम पुनः शामिल करवा सकते हैं।

 

मुख्य निर्वाचन अधिकारियों के अनुसार, एसआईआर के पहले चरण में व्यापक सहभागिता देखी गई, जिसमें लगभग 87 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने गणना प्रपत्र जमा कराए।

 

This slideshow requires JavaScript.

Leave a Reply

This slideshow requires JavaScript.