Tuesday, July 21

दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे पर घने कोहरे में बस–कैंटर की टक्कर, यात्री की मौत अलवर, 29 दिसंबर 2025 (सम्ब्रत चतुर्वेदी, संतोष कुमारी)

 

 

अलवर जिले में दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे पर मंगलवार अल सुबह घने कोहरे के कारण एक गंभीर सड़क हादसा हो गया। स्लीपर बस और कैंटर की आमने-सामने टक्कर में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

जानकारी के अनुसार यह दुर्घटना रैणी थाना क्षेत्र के एक्सप्रेसवे चैनेज नंबर 147.7 पर हुई। हादसे में कैंटर चालक आसिफ, निवासी अमरोहा (उत्तर प्रदेश) की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। वहीं बस में सवार सलमान और बिलाल घायल हो गए। सभी तीनों मृतक और घायल उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के निवासी हैं।

 

हादसे की सूचना मिलते ही रैणी थाना पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचे। मृतक का शव रैणी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया, जबकि घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त वाहन क्रेन की मदद से हटाए गए और एक्सप्रेसवे पर यातायात बहाल किया गया।

 

प्रारंभिक जांच में घना कोहरा और कम दृश्यता को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है। पुलिस ने वाहन चालकों से सावधानी बरतने और कोहरे के समय गति धीमी रखने की अपील की है।

This slideshow requires JavaScript.

Leave a Reply

This slideshow requires JavaScript.