Tuesday, July 21

कुंदा में नक्सली फायरिंग: TSPC के पूर्व सदस्य समेत 2 की मौत, NIA अभियुक्त गंभीर रूप से घायल

चतरा जिले के कुंदा थाना क्षेत्र स्थित ग्राम गेंदरा में रविवार आधी रात नक्सलियों के दो गुटों के बीच खूनी झड़प हुई। वर्चस्व के संघर्ष में हुई इस फायरिंग में दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि एनआईए अभियुक्त समेत तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, देवेंद्र गंझु अपने कुछ साथियों के साथ श्याम भोक्ता के घर गया। किसी आपसी विवाद को लेकर उन्होंने घर में घुसकर श्याम और उनके साले गोपाल भोक्ता पर गोली चला दी। गोलीबारी में गोपाल और श्याम गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के दौरान हुई झड़प में देवेंद्र गंझु और उसका साथी चूरामन गंझु की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

घायलों श्याम और गोपाल भोक्ता को उपचार के लिए पहले प्रतापपुर और डाल्टनगंज ले जाया गया, लेकिन गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रिम्स, रांची रेफर कर दिया गया।

पुलिस के अनुसार, मृतक देवेंद्र गंझु टीएसपीसी का पूर्व सदस्य था और उसके खिलाफ 36 आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं, घायल श्याम भोक्ता भी टीएसपीसी से जुड़ा रहा और एनआईए का अभियुक्त बताया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में दोनों पक्षों के बीच आपसी विवाद की वजह सामने आई है।

पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र में एहतियातन पुलिस बल की तैनाती की गई है।

This slideshow requires JavaScript.

Leave a Reply

This slideshow requires JavaScript.