Tuesday, July 21

WPL 2026: मुंबई इंडियंस की स्पिन गेंदबाजी की कमान संभालेंगी ऑस्ट्रेलिया की क्रिस्टन बीम्स

 

मुंबई: विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2026 का नया सीजन शुरू होने से पहले मुंबई इंडियंस ने ऑस्ट्रेलिया की पूर्व लेग स्पिनर क्रिस्टन बीम्स को अपनी टीम का स्पिन बॉलिंग कोच नियुक्त किया है। फ्रेंचाइजी ने सोमवार को इस बात की आधिकारिक घोषणा की।

 

क्रिस्टन बीम्स ने इंस्टाग्राम पर साझा किए वीडियो में कहा, “मैं यहां पहली बार कोच के रूप में आई हूं। झूलन गोस्वामी जैसी महान खिलाड़ियों के साथ काम करना मेरे लिए एक शानदार अनुभव होगा। यह टीम जीतने की लय जानती है और इसका हिस्सा बनना बहुत गर्व की बात है।”

 

टीम के कोचिंग स्टाफ की पूरी जानकारी

 

मुंबई इंडियंस की कोचिंग टीम में शामिल हैं:

 

हेड कोच: लिसा केइटली

बॉलिंग कोच और मेंटर: झूलन गोस्वामी

बैटिंग कोच: देवीका पलशिकार

फील्डिंग कोच: निकोल बोल्टन

स्पिन बॉलिंग कोच: क्रिस्टन बीम्स

 

क्रिस्टन बीम्स का क्रिकेट करियर

 

क्रिस्टन बीम्स ने ऑस्ट्रेलिया की तरफ से 30 वनडे मुकाबलों में 42 विकेट अपने नाम किए और 18 टी20 में 20 विकेट लिए। उन्होंने 1 टेस्ट मैच भी खेला है। इसके अलावा, उन्होंने विमेंस बिग बैश लीग (WBBL) में 45 मैचों में 37 विकेट हासिल किए।

 

कोचिंग अनुभव

 

क्रिस्टन बीम्स ने पहले ऑस्ट्रेलिया महिला अंडर-19 टीम की हेड कोच के रूप में और WBBL में कोचिंग अनुभव प्राप्त किया है। इसके अलावा, उन्होंने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया में नेशनल डेवलपमेंट लीड और क्रिकेट तस्मानिया में कम्युनिटी क्रिकेट मैनेजर-साउथ के तौर पर भी काम किया है।

 

क्रिस्टन बीम्स के आने से मुंबई इंडियंस की स्पिन गेंदबाजी और युवा खिलाड़ियों का विकास और मजबूत होने की उम्मीद है। टीम के लिए यह कदम WPL 2026 में शानदार प्रदर्शन की दिशा में एक बड़ा इम्पैक्ट साबित हो सकता है।

 

 

This slideshow requires JavaScript.

Leave a Reply

This slideshow requires JavaScript.