Tuesday, July 21

2026 में बदल जाएगा मध्य प्रदेश का प्रशासनिक चेहरा, 32 IAS-IPS अधिकारियों की सेवानिवृत्ति

 

 

मध्य प्रदेश प्रशासनिक गलियारे के लिए साल 2026 बड़े बदलावों वाला साबित होने वाला है। अगले साल प्रदेश के 16 आईएएस और 16 आईपीएस अधिकारी सेवानिवृत्त होंगे। इस सूची में मुख्य सचिव अनुराग जैन और डीजीपी सहित कई बड़े नाम शामिल हैं।

 

पदों के लिए होगी नई नियुक्तियों की होड़

 

इतनी बड़ी संख्या में सीनियर अधिकारियों के रिटायर होने से सरकार के सामने एडीजी इंटेलिजेंस, आईजी लॉ एंड ऑर्डर और माध्यमिक शिक्षा मंडल जैसे अहम पदों के लिए नए चेहरों की तलाश चुनौती होगी। यदि मुख्य सचिव अनुराग जैन को दोबारा विस्तार नहीं मिला, तो प्रशासनिक मुखिया का पद भी खाली हो जाएगा। गौरतलब है कि 2025 में भी 29 वरिष्ठ अधिकारी रिटायर हुए थे, जिनमें मुख्य सचिव और डीजीपी को विशेष सेवा वृद्धि (एक्सटेंशन) दी गई थी।

 

2026 में रिटायर होने वाले IAS अधिकारी

 

मार्च: माध्यमिक शिक्षा मंडल की चेयरमैन – स्मिता भारद्वाज

अप्रैल: राजस्व विभाग के अपर सचिव – संजय कुमार

मई: केंद्रीय अल्पसंख्यक आयोग की सचिव – अलका उपाध्याय

जून: एमपी खादी ग्राम उद्योग बोर्ड के एमडी – माल सिंह भयड़िया

अगस्त: खनिज साधन विभाग के प्रमुख सचिव – उमाकांत उमराव, बालाघाट के अपर कलेक्टर – जी.एस. धुर्वे

सितंबर: मुख्य सचिव – अनुराग जैन, चंबल संभाग के कमिश्नर – सुरेश कुमार

अक्टूबर: लोकायुक्त संगठन की सचिव – अरुणा गुप्ता, गृह मंत्रालय – आशीष श्रीवास्तव

नवंबर: राजस्व विभाग के अपर सचिव – चंद्रशेखर वालिम्बे, कलेक्टर—शिवपुरी – रविंद्र कुमार चौधरी, शहडोल के कलेक्टर – केदार सिंह

दिसंबर: राजस्व मंडल के सचिव – ललित दाहिमा, आयुष विभाग के अपर सचिव – संजय कुमार मिश्रा, आर्कियोलॉजी विभाग की कमिश्नर – उर्मिला शुक्ला

 

2026 में रिटायर होने वाले IPS अधिकारी

 

जनवरी: जगदीश डावर (एसपी, बड़वानी)

फरवरी: अंशुमान सिंह (आईजी, लॉ एंड ऑर्डर)

मार्च: हिमानी खन्ना (आईजी, सागर रेंज)

अप्रैल: सविता सोहाने (डीआईजी, शहडोल)

मई: महेश चंद्र जैन (डीआईजी, नारकोटिक्स, इंदौर)

जून: संजीव शमी (स्पेशल डीजी, टेलीकॉम), संजय तिवारी (आईजी, प्लानिंग)

जुलाई: आलोक रंजन (डायरेक्टर, एनसीआरबी), अरविंद सक्सेना (आईजी, ग्वालियर रेंज), शशिकांत शुक्ला (आईजी, एफएसएल)

अगस्त: अजय कुमार शर्मा (चेयरमैन, पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन), आशुतोष राय (एडीजी, आजाक पीएचक्यू), ए. साई मनोहर (एडीजी, इंटेलिजेंस), मिथलेश शुक्ला (आईजी, नर्मदापुरम)

अक्टूबर: सोनाली मिश्रा (डीजी, रेलवे पुलिस बोर्ड)

दिसंबर: कैलाश मकवाना (डीजीपी)

 

इस बड़ी संख्या में वरिष्ठ अधिकारियों की सेवानिवृत्ति के बाद मध्य प्रदेश का प्रशासनिक चेहरा 2026 में पूरी तरह बदलने वाला है, और सरकार के सामने नए नेतृत्व की नियुक्ति की बड़ी चुनौती होगी।

 

This slideshow requires JavaScript.

Leave a Reply

This slideshow requires JavaScript.