Tuesday, July 21

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन, BPL के मैच कैंसिल

 

 

ढाका/नई दिल्ली: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री बेगम खालिदा जिया का मंगलवार सुबह निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई। इस बीच, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने मंगलवार को होने वाले बांग्लादेश प्रीमियर लीग (BPL) के सभी मैच रद्द कर दिए हैं।

 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मंगलवार को ढाका के सिलहट स्टेडियम में दो मैचों का आयोजन होना था। पहला मुकाबला सिलहट टाइटंस और चट्टोग्राम रॉयल्स के बीच दोपहर में खेला जाना था, जबकि दूसरा मैच ढाका कैपिटल्स और रंगपुर राइडर्स के बीच शाम को होना था। लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री के निधन के कारण दोनों मैच रद्द कर दिए गए हैं। अब इन्हें बाद में आयोजित किया जाएगा।

 

खालिदा जिया के योगदान को याद किया गया

BCB ने अपने बयान में कहा, “हम सम्मान के साथ बेगम खालिदा जिया के देश में क्रिकेट की प्रगति में दिए योगदान को याद कर रहे हैं। प्रधानमंत्री रहते हुए उन्होंने बांग्लादेश में क्रिकेट और खेलों के विकास के लिए अभूतपूर्व सहयोग किया। उनका विज़न और प्रेरणा कई नए अवसरों के रास्ते खोलती रही, जिनका आज खेल को फायदा मिल रहा है। उनके सम्मान और देश में फैले शोक को देखते हुए बीसीबी ने BPL के मैचों को कैंसिल और रिसेड्यूल करने का निर्णय लिया है।”

 

फेफड़ों के संक्रमण से जिया का निधन

बेगम खालिदा जिया लंबे समय से फेफड़ों के इंफेक्शन और कई स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही थीं। 23 नवंबर को उन्हें ढाका के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 80 वर्ष की उम्र में उनके साथ दिल की बीमारी, डायबिटीज, आर्थराइटिस, लीवर सिरोसिस और किडनी की समस्याएँ भी थीं। इस महीने की शुरुआत में उन्हें इलाज के लिए लंदन भी भेजा गया था, लेकिन हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। मंगलवार सुबह 6 बजे उन्होंने अस्पताल में अपनी अंतिम सांस ली।

 

बांग्लादेश और क्रिकेट प्रेमी आज उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त कर रहे हैं।

 

This slideshow requires JavaScript.

Leave a Reply

This slideshow requires JavaScript.