Wednesday, July 22

बर्फ, तूफान और -30 डिग्री तापमान के बीच इतिहास रचने वाली 18 वर्षीय काम्या कार्तिकेयन बनी सबसे कम उम्र की भारतीय

 

 

नई दिल्ली: नौसेना अधिकारी की बेटी काम्या कार्तिकेयन ने दक्षिणी ध्रुव तक स्कीइंग करके सबसे कम उम्र की भारतीय बनने का गौरव हासिल किया है। उन्होंने शून्य से -30 डिग्री सेल्सियस तापमान और तूफानी हवाओं का सामना करते हुए लगभग 115 किलोमीटर की दूरी तय की और 27 दिसंबर 2025 को दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचीं। इस दौरान वह अपने पूरे अभियान के सामान से लदी स्लेज को खींच रही थीं।

 

भारतीय नौसेना ने दी बधाई

भारतीय नौसेना ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में काम्या को बधाई देते हुए कहा, ‘‘काम्या ने न केवल दक्षिणी ध्रुव तक स्कीइंग कर सबसे कम उम्र की भारतीय बनने का गौरव हासिल किया, बल्कि दुनिया की दूसरी सबसे कम उम्र की महिला के रूप में इतिहास रच दिया।’’

 

पहले माउंट एवरेस्ट और सातों महाद्वीपीय चोटियों को फतह कर चुकी हैं काम्या

काम्या पहले ही पर्वतारोहण में अद्वितीय उपलब्धि प्राप्त कर चुकी हैं। उन्होंने माउंट एवरेस्ट समेत सातों महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटियों को फतह कर ‘एक्सप्लोरर्स ग्रैंड स्लैम’ पूरा करने की चुनौती में कदम रखा है। अब उनका लक्ष्य दोनों ध्रुवों तक स्कीइंग करके इस प्रतिष्ठित उपलब्धि को हासिल करने वाली सबसे कम उम्र की व्यक्ति बनना है।

 

प्रेरणा का स्रोत

नौसेना ने कहा कि काम्या की असाधारण उपलब्धि युवा पीढ़ी को अपनी सीमाओं को पार करने और साहसिक चुनौतियों का सामना करने के लिए प्रेरित करेगी। भारतीय नौसेना उन्हें उत्तरी ध्रुव की चुनौती पूरी करने के लिए शुभकामनाएं देती है।

 

 

This slideshow requires JavaScript.

Leave a Reply

This slideshow requires JavaScript.