Tuesday, July 21

गाजीपुर में महिला आरक्षी की सगाई टूटी, सहकर्मी पर आरोप: पुलिस से गुहार, सख्त कार्रवाई की मांग

गाजीपुर: शहर कोतवाली के पुलिस लाइन में तैनात एक महिला आरक्षी ने अपने सहकर्मी पुरुष आरक्षी के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। महिला आरक्षी का आरोप है कि आरोपी आरक्षी ने उनके मोबाइल नंबर ड्यूटी लिस्ट से निकालकर निजी मामलों में दखल देना शुरू किया और उनकी सगाई तोड़ने की साजिश रची।

जानकारी के अनुसार, महिला आरक्षी का विवाह मार्च 2026 में तय था। आरोप है कि आरोपी आरक्षी ने शादी के संबंध में झूठी अफवाहें फैलाईं और कई बार रात में महिला आरक्षी के क्वार्टर के बाहर आकर उनका गेट भी पीटा। 31 अक्टूबर को आरोपी ने महिला आरक्षी के होने वाले पति को फ़ोन कर झूठी बातें बताईं, जिसके कारण सगाई टूट गई।

पीड़ित महिला ने बताया कि सामाजिक शर्मिंदगी के चलते वह कई बार पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आवेदन देने गईं, लेकिन वापस लौट आईं। अब उनका परिवार इस घटना से अनजान है और शादी की तैयारियां पहले की तरह जारी थीं।

महिला आरक्षी ने पुलिस अधिकारियों से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

यह मामला महिला सुरक्षा और पुलिस विभाग में अनुशासन की महत्वपूर्ण चुनौती को उजागर करता है।

This slideshow requires JavaScript.

Leave a Reply

This slideshow requires JavaScript.