Wednesday, July 22

चिराग पासवान के ‘लख्तेजिगर’ राजू तिवारी को मिली बिहार विधानसभा में सचेतक की जिम्मेदारी

 

 

पूर्वी चंपारण (गोविंदगंज): लोजपा (रामविलास) के विधायक और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी को बिहार विधानसभा का सचेतक (Whip) नियुक्त किया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा उनके मनोनयन को विधानसभा अध्यक्ष ने औपचारिक मान्यता भी दी है। इस पद के साथ उन्हें राज्य मंत्री स्तर की सुविधाएं और प्रोटोकॉल प्राप्त होंगे। इस खबर से गोविंदगंज और आसपास के इलाके में पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता में उत्साह की लहर है।

 

राजू तिवारी कौन हैं?

 

राजू तिवारी चिराग पासवान के बेहद करीबी माने जाते हैं और उन्हें लोजपा के मजबूत और भरोसेमंद नेताओं में गिना जाता है। वे शिक्षा के क्षेत्र में एमए पास हैं और मुख्य व्यवसाय कृषि है। उन्हें करोड़पति नेता के रूप में भी जाना जाता है।

 

वे चर्चित बाहुबली नेता राजन तिवारी के बड़े भाई हैं। साल 2015 में उन्होंने लोजपा के टिकट पर गोविंदगंज सीट से जीत दर्ज की थी, जबकि 2020 में उन्हें भाजपा उम्मीदवार से हार का सामना करना पड़ा। 2025 में उन्होंने महागठबंधन से कांग्रेस के शशि भूषण राय को हराकर शानदार वापसी की।

 

IAS अधिकारी पर FIR की मांग से बने सुर्खियों में

 

राजू तिवारी बिहार विधानसभा सत्र के दौरान चर्चा में आए थे, जब उन्होंने मध्य प्रदेश के आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा द्वारा ब्राह्मण बेटियों पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी का मुद्दा जोरदार तरीके से उठाया था। उन्होंने सदन में इसे ‘बदजुबानी’ करार देते हुए अधिकारी के खिलाफ FIR दर्ज करने और कड़ी कार्रवाई की मांग की थी।

 

राजू तिवारी का यह साहसिक कदम समाज की बेटियों के सम्मान और सामाजिक न्याय के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

 

 

This slideshow requires JavaScript.

Leave a Reply

This slideshow requires JavaScript.