Tuesday, July 21

बिजनौर में नववर्ष पर ईसाई क्रॉस मिलने से ग्रामीणों में आक्रोश, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

 

 

बिजनौर: बिजनौर के घनुवाला गांव में नववर्ष की रात एक खेत में ईसाई धर्म का क्रॉस चिन्ह मिलने से गांव में तनावपूर्ण माहौल बन गया। लोहे के सरिये से बना यह क्रॉस फूल और मोमबत्तियों के साथ रखा गया था, जिससे ग्रामीणों में नाराज़गी फैल गई।

 

बताया जा रहा है कि यह विवादित भूमि शिवचरन सिंह के परिवार से संबंधित है। इलाके में पहले भी धर्मांतरण को लेकर विवाद सामने आ चुका है। सुबह ग्रामीणों ने खेत में क्रॉस चिन्ह देखा तो सूचना पूरे गांव में फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए।

 

पुलिस और प्रशासन की त्वरित कार्रवाई

घटना की जानकारी मिलते ही एसपी सिटी डॉ. कृष्ण गोपाल सिंह, CO सिटी संग्राम सिंह और शहर कोतवाल धर्मेंद्र सिंह भारी पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। अधिकारियों ने स्थल का निरीक्षण किया और दोनों पक्षों से बातचीत कर हालात को नियंत्रित करने की कोशिश की। गांव में एहतियातन अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया।

 

भूमि विवाद या धर्मांतरण की साजिश?

एसपी सिटी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला भूमि विवाद से जुड़ा हुआ प्रतीत होता है। घटना के आधार पर मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है और पूछताछ जारी है। वहीं, हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में पहुंचे और मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की।

 

घटनास्थल पर पुलिस और प्रशासन की सतर्कता के कारण कोई अप्रिय घटना नहीं हुई, लेकिन पूरे क्षेत्र में सतर्कता बरती जा रही है।

 

 

This slideshow requires JavaScript.

Leave a Reply

This slideshow requires JavaScript.