Tuesday, July 21

‘फंस गया हूं’, अमिताभ बच्चन को बिना काम की घुटन, फैंस हुए बेचैन

 

 

फेमस गेम शो कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) सीजन 17 का ग्रैंड फिनाले शुक्रवार रात प्रसारित हुआ और अब शो की शूटिंग पूरी तरह बंद हो चुकी है। लेकिन शो के होस्ट अमिताभ बच्चन को सेट की याद सताने लगी है। 83 वर्षीय बिग बी ने अपने ब्लॉग पर लिखा कि सीजन खत्म होने के बाद उन्हें ‘अटका हुआ’ सा महसूस हो रहा है और वे जल्द ही काम पर लौटने की कोशिश कर रहे हैं।

 

अमिताभ ने ब्लॉग में लिखा, “काम न करना एक गीले, बड़े बंजर इलाके में सुस्त सैर करने जैसा है। इसमें फंस गया हूं… थके हुए पैरों को बाहर निकालने और आगे बढ़ने की पूरी कोशिश करूंगा।”

 

अंतिम एपिसोड में अमिताभ ने फैंस के प्रति गहरा आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “जब भी मैंने पूरे दिल से कहा कि मैं आ रहा हूं, आपने मेरा खुले दिल से स्वागत किया। आप इस सफर में शुरू से अंत तक मेरे साथी रहे हैं। बहुत-बहुत धन्यवाद।” दर्शकों ने उनके इस भावपूर्ण भाषण पर तालियां बजाईं।

 

इस सीजन में कई स्टार्स ने शो में शिरकत की, जिनमें मनोज बाजपेयी, जयदीप अहलावत, फरहान अख्तर, जावेद अख्तर, कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडे और अमिताभ के नाती-नातिन अगस्त्य नंदा और नव्या नंदा शामिल थे।

 

वर्कफ्रंट पर अमिताभ बच्चन आखिरी बार फिल्म कल्कि 2898 एडी में नजर आए थे। नाग अश्विन निर्देशित इस साइंस फिक्शन ड्रामा में प्रभास, दीपिका पादुकोण और कमल हासन भी थे। अमिताभ ने अश्वत्थामा का किरदार निभाया और फिल्म ने दुनिया भर में 1,000 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की।

 

 

This slideshow requires JavaScript.

Leave a Reply

This slideshow requires JavaScript.