Tuesday, July 21

प्रदूषण पर सरकार को घेरा, संजीव झा कौन हैं? बिहार से है खास नाता

 

 

पटना/दिल्ली। दिल्ली विधानसभा के शीतकालीन सत्र में आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक संजीव झा ने प्रदूषण के मुद्दे पर दिल्ली सरकार को कठघरे में खड़ा किया। बुराड़ी से विधायक संजीव झा ने कहा कि बीते तीन महीनों से राजधानी में प्रदूषण ने लोगों की जिंदगी मुश्किल बना दी है। कई मरीजों को वेंटिलेटर तक पहुंचना पड़ा और कुछ लोगों की जान भी चली गई। संजीव झा ने आरोप लगाया कि प्रदूषण के डेटा में छेड़छाड़ कर जनता को गुमराह किया गया।

 

बिहार से जुड़ाव

संजीव झा का जन्म 1 अगस्त 1979 को बिहार के मधुबनी जिले के सुंदरपुर भित्थी गांव में हुआ। वे स्वर्गीय सुशील झा और गायत्री देवी के छह बच्चों में चौथे थे। प्रारंभिक शिक्षा उन्होंने एमवाईएन हाई स्कूल, शंभुआर, मधुबनी से पूरी की और 2001 में आरके कॉलेज, मधुबनी से बीए (ऑनर्स) की डिग्री हासिल की।

 

राजनीति में एंट्री और पहली जीत

2012 में संजीव झा ने छात्र युवा संघर्ष समिति (CYSS) के गठन में अहम भूमिका निभाई। आम आदमी पार्टी के गठन के बाद दिसंबर 2013 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में उन्होंने बुराड़ी सीट से भाजपा के श्री कृष्ण त्यागी को 10,351 वोटों से हराकर पहली बार विधायक बनने का गौरव हासिल किया।

 

लगातार जीत और संगठन में जिम्मेदारी

फरवरी 2015 के विधानसभा चुनाव में संजीव झा ने बुराड़ी सीट से फिर जीत दर्ज की। इस बार उन्होंने भाजपा के गोपाल झा को 67,950 से अधिक मतों से हराया, जो दिल्ली के सबसे बड़े जीत के अंतर में से एक था। इसके बाद आम आदमी पार्टी ने उन्हें बिहार और झारखंड का प्रवक्ता और प्रभारी नियुक्त किया।

 

संजीव झा दिल्ली की राजनीति में आम आदमी पार्टी की मुखर आवाज माने जाते हैं और बिहार से उनके गहरे संबंध उन्हें पार्टी और संगठन में खास महत्व देते हैं।

 

This slideshow requires JavaScript.

Leave a Reply

This slideshow requires JavaScript.