Tuesday, July 21

दिल्ली में पीएम मोदी से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ, यूपी में मंत्रिमंडल फेरबदल पर चर्चा तेज

 

 

लखनऊ/दिल्ली: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिल्ली दौरे पर राजनीतिक नजरें टिकी हुई हैं। सोमवार को उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की, जो करीब 45 मिनट तक चली। सूत्रों के अनुसार, बैठक में यूपी मंत्रिमंडल विस्तार, एसआईआर अभियान और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर बातचीत हुई।

 

गृह मंत्री अमित शाह से भी होगी मुलाकात:

सीएम योगी आदित्यनाथ गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात करेंगे। उनके साथ यूपी के दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक भी मौजूद हैं।

 

बीजेपी नेतृत्व से बैठक:

योगी आदित्यनाथ शाम को बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन और वरिष्ठ नेता जेपी नड्डा से भी मुलाकात करेंगे। बैठक को यूपी संगठन में संभावित बदलावों से जोड़कर देखा जा रहा है। पार्टी नेतृत्व आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए संगठन को और मजबूत करने के लिए बड़े फैसले ले सकता है।

 

जातीय और क्षेत्रीय समीकरणों पर फोकस:

सूत्रों के अनुसार, पार्टी अब नए साल में पूरी तरह चुनावी मोड में उतरने वाली है। इसके तहत जातीय और क्षेत्रीय समीकरणों को साधने, नए नेतृत्व को आगे लाने और संगठन में बदलाव पर विचार किया जा रहा है।

 

कैबिनेट विस्तार की संभावना:

कहा जा रहा है कि मकर संक्रांति के बाद यूपी कैबिनेट में विस्तार हो सकता है। इसके तहत पूर्व यूपी बीजेपी अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी को मंत्री बनाया जा सकता है।

 

इस दौरे और बैठकों के बाद स्पष्ट है कि पार्टी आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर रणनीति मजबूत कर रही है।

 

 

This slideshow requires JavaScript.

Leave a Reply

This slideshow requires JavaScript.