Tuesday, July 21

तुर्कमान गेट पर अतिक्रमण हटाने के दौरान पथराव, 5 गिरफ्तार, एसपी सांसद का नाम आया सामने

 

नई दिल्ली, 7 जनवरी 2026: दिल्ली के तुर्कमान गेट इलाके में देर रात अतिक्रमण रोधी अभियान के दौरान हिंसा भड़क गई। रामलीला मैदान क्षेत्र में फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास दिल्ली नगर निगम (MCD) की टीम कोर्ट के आदेश पर अतिक्रमण हटाने पहुंची थी, तभी कुछ लोगों ने पुलिसकर्मियों पर पथराव शुरू कर दिया। घटना में कम से कम पांच पुलिसकर्मी घायल हुए।

 

पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में सपा सांसद मोहिबुल्लाह नदवी का भी नाम सामने आया है। पुलिस ने बताया कि उपद्रवियों की पहचान के लिए CCTV फुटेज और सोशल मीडिया वीडियो क्लिप का विश्लेषण किया जा रहा है, साथ ही गवाहों और हिरासत में लिए गए व्यक्तियों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं।

 

अतिक्रमण हटाने के दौरान 30 बुलडोजर और 50 डंपर तैनात किए गए थे, जबकि अभियान में 300 से अधिक MCD कर्मचारी और अधिकारी शामिल थे। नगर निगम के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि मस्जिद को किसी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचा।

 

पुलिस ने मामले में विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की है, जिनमें शामिल हैं:

 

धारा 221, 132, 121, 191, 223 (ए) और 3(5) बीएनएस

लोक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने से रोकने वाले अधिनियम, 1984

 

वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इलाके में कानून-व्यवस्था नियंत्रण में है और सामान्य स्थिति बहाल कर दी गई है। पुलिस हिंसा में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई कर रही है।

This slideshow requires JavaScript.

Leave a Reply

This slideshow requires JavaScript.