Wednesday, July 22

भतीजे को मिला चाचा का साथ! तेज प्रताप के दही-चूड़ा भोज में पक्का जाएंगे रामकृपाल यादव

 

 

पटना: लालू यादव के बेटे तेज प्रताप यादव 14 जनवरी को जन शक्ति जनता दल की ओर से आयोजित अपने पारंपरिक दही-चूड़ा भोज की रौनक बढ़ाने में जुटे हैं। इस कार्यक्रम के लिए उन्होंने बिहार सरकार के मंत्रियों को आमंत्रित किया है।

 

रामकृपाल यादव ने किया कार्यक्रम में शामिल होने का दावा

 

तेज प्रताप यादव ने बिहार के कृषि मंत्री रामकृपाल यादव को विशेष रूप से कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। मंत्री रामकृपाल यादव ने निमंत्रण मिलने पर खुशी जताते हुए कहा, “तेज प्रताप और मेरे बीच पिछले 30-35 सालों का पारिवारिक रिश्ता है। मैंने उसे बचपन से लेकर आज तक बड़ा होते देखा है। मुझे बहुत खुशी है कि उसने मकर संक्रांति दही-चूड़ा कार्यक्रम में अपने चाचा को बुलाया है। मैं जरूर जाऊंगा और उसे आशीर्वाद दूंगा।”

 

अन्य मंत्रियों को भी न्योता

 

तेज प्रताप ने मंत्री रामकृपाल यादव के अलावा, मंत्री अशोक चौधरी को भी कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया। उन्होंने कहा, “राजनीतिक मतभेद अलग हैं, लेकिन पारिवारिक रिश्ते दूसरी बात हैं। मुझे उम्मीद है कि मेरे न्योते पर वे जरूर आएंगे।”

 

आमंत्रण और शुभकामनाएं

 

तेज प्रताप यादव ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि उन्होंने रामकृपाल यादव और अशोक चौधरी से उनके सरकारी आवास पर जाकर मुलाकात की और आगामी 14 जनवरी को मकर संक्रांति के अवसर पर दही-चूड़ा भोज के लिए आमंत्रित किया। साथ ही उन्होंने नववर्ष की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं भी दीं।

 

यह दही-चूड़ा भोज तेज प्रताप के पारंपरिक उत्सवों में से एक है, जिसमें परिवार और राजनीतिक समीकरणों को जोड़कर कार्यक्रम को खास बनाया जाता है।

 

This slideshow requires JavaScript.

Leave a Reply

This slideshow requires JavaScript.