Tuesday, July 21

2025 में ऐपल बनी नंबर-1 स्मार्टफोन कंपनी, सैमसंग और शाओमी पीछे

काउंटरपॉइंट रिसर्च की नई रिपोर्ट के अनुसार, साल 2025 में दुनिया में स्मार्टफोन शिपमेंट के मामले में ऐपल सबसे आगे रही। iPhone 17 सीरीज की मजबूत डिमांड और वैश्विक बाजारों में लोकप्रियता के चलते ऐपल ने 20% मार्केट शेयर हासिल किया।

रिपोर्ट में बताया गया है कि ऐपल की बिक्री 2024 के मुकाबले 2% बढ़ी है। भारत समेत कई देशों में iPhone 17 और iPhone 16 सीरीज की मांग ने कंपनी को नंबर-1 बनाने में मदद की।

ग्लोबल मार्केट में टॉप-5 स्मार्टफोन ब्रांड्स

कंपनीमार्केट शेयर
ऐपल20%
सैमसंग19%
शाओमी13%
वीवो8%
ओपो8%
अन्य32%

सैमसंग और शाओमी की स्थिति
सैमसंग ने 19% मार्केट शेयर के साथ दूसरे स्थान पर अपनी पकड़ मजबूत की। खासकर Galaxy A सीरीज को मिड-रेंज सेगमेंट में अच्छा रिस्पॉन्स मिला। वहीं, शाओमी को थोड़ी गिरावट का सामना करना पड़ा और उसका मार्केट शेयर 14% से घटकर 13% रह गया। वीवो और ओपो की स्थिति स्थिर रही।

ऐपल की सफलता का कारण
काउंटरपॉइंट के सीनियर एनालिस्ट वरुण मिश्रा के अनुसार, ऐपल को साल 2025 में सभी उभरते और मिड-साइज बाजारों से अच्छी मांग मिली। अक्टूबर-दिसंबर 2025 के बीच iPhone 17 सीरीज का क्रेज देखा गया, जबकि iPhone 16 सीरीज ने जापान, भारत और साउथईस्ट एशिया के बाजारों में शानदार प्रदर्शन किया।

सैमसंग को कहां मिला फायदा
सैमसंग की Galaxy A सीरीज मिड-रेंज सेगमेंट में लोकप्रिय रही। हालांकि दक्षिणी अमेरिका और पश्चिमी यूरोप में उसकी गति धीमी रही, लेकिन जापान समेत प्रमुख बाजारों में उसकी स्थिति मजबूत बनी हुई है।

 

This slideshow requires JavaScript.

Leave a Reply

This slideshow requires JavaScript.