Wednesday, July 22

हरियाणा में शिमला से भी ज्यादा ठंड, 60 साल में न्यूनतम तापमान का रिकॉर्ड टूटा, ऑरेंज अलर्ट जारी

 

हरियाणा में इन दिनों हाड़ कंपाने वाली ठंड का प्रकोप जारी है। गुरुग्राम में तापमान पिछले 60 साल का रिकॉर्ड तोड़ते हुए शिमला जैसे पहाड़ी इलाकों से भी कम दर्ज किया गया। सोमवार को न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया, जो इस क्षेत्र में अब तक की सबसे ठंडी रात रही।

 

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिमी दिशा से आने वाली ठंडी हवाओं और साफ आसमान के कारण तापमान में अचानक गिरावट आई। दिन में धूप निकलने से कुछ राहत मिली, जिसमें अधिकतम तापमान 18.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 

मौसम विभाग ने शीतलहर की चेतावनी जारी करते हुए दो दिन का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आने वाले दिनों में आसमान साफ रहने के कारण ठंड बनी रहने की संभावना है।

 

पड़ोसी राज्यों और प्रमुख शहरों में न्यूनतम तापमान:

 

अमृतसर: 1.1°C

बठिंडा: 0.6°C

फरीदकोट: 1.8°C

गुरदासपुर: 2°C

लुधियाना: 4.2°C

पटियाला: 4.3°C

मनसा: 4.4°C

 

हरियाणा के अन्य शहरों में तापमान:

 

नारनौल: 1.2°C

भिवानी: 1.5°C

हिसार: 2.6°C

करनाल: 3.5°C

रोहतक: 3.2°C

अंबाला: 4.5°C

 

चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले कई दिनों से पड़ोसी राज्यों पंजाब और हरियाणा के अधिकांश स्थानों में कड़ाके की ठंड के साथ कोहरे के कारण दृश्यता भी कम है।

 

मौसम विशेषज्ञों ने नागरिकों से सर्द हवाओं और कोहरे से बचाव के लिए सावधानी बरतने का आग्रह किया है।

 

This slideshow requires JavaScript.

Leave a Reply

This slideshow requires JavaScript.