Tuesday, July 21

झारखंड में हाड़ कंपाने वाली ठंड, अगले 3 दिनों में पारा और गिरेगा: IMD का अलर्ट

 

 

झारखंड में कड़ाके की ठंड और कनकनी का असर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी दी है कि आने वाले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है, जिससे रात और सुबह की ठंड और अधिक खतरनाक होगी।

 

मौसम विभाग ने 13, 14 और 15 जनवरी को रांची, हजारीबाग, कोडरमा, पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, गुमला, खूंटी, बोकारो, लोहरदगा और धनबाद समेत राज्य के कई जिलों में शीतलहर की संभावना जताई है। इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

 

न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड:

 

गुमला: 3.6 डिग्री सेल्सियस

रांची: 8.5 डिग्री सेल्सियस

 

ग्रामीण क्षेत्र ही नहीं, शहरों के बाजारों में भी शाम ढलते ही सन्नाटा छा जाता है। लोग ठंड से बचने के लिए अलाव और हीटर का सहारा ले रहे हैं। मौसम विशेषज्ञ अभिषेक आनंद के अनुसार, आकाश साफ रहने और हवा की कम गति के कारण दिन में धूप निकलने से ठंड का तीखापन कुछ हद तक कम महसूस हुआ है, लेकिन सुबह और शाम के समय कड़ाके की ठंड और घना कोहरा आम जनजीवन पर असर डाल रहा है।

 

मौसम विभाग ने लोगों से ठंड में गर्म कपड़े पहनने, अलाव के आसपास सुरक्षित रहने और सड़क पर वाहन चलाते समय सतर्क रहने की सलाह दी है।

 

This slideshow requires JavaScript.

Leave a Reply

This slideshow requires JavaScript.