Tuesday, July 21

जुबली हिल्स उपचुनाव 2025 LIVE: कांग्रेस ने बनाई बड़ी बढ़त, नवीन यादव 3,000 से ज्यादा वोटों से आगे

हैदराबाद (NBT NEWS DESK)। तेलंगाना में जुबली हिल्स विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव की मतगणना शुक्रवार को शुरू हो गई। यूसुफगुडा स्थित कोटला विजयभास्कर रेड्डी इंडोर स्टेडियम में 407 मतदान केंद्रों के मतों की गिनती के लिए 42 टेबल लगाई गई हैं।

मतगणना के ताजा रुझान:

  • 9:50AM: तीसरे राउंड में कांग्रेस उम्मीदवार नवीन यादव 3,000 से अधिक वोटों की बढ़त बनाए हुए हैं। अकेले इस राउंड में ही कांग्रेस को 1,200 वोटों का बहुमत मिला।
  • 9:30AM: दूसरे राउंड में नवीन यादव को 9,691 वोट और बीआरएस उम्मीदवार सुनीता को 8,609 वोट मिले। इस राउंड में कांग्रेस ने 1,082 वोटों से बढ़त बनाई।
  • 9:20AM: पहले राउंड में भी नवीन यादव आगे थे। उन्हें 8,926 और सुनीता को 8,864 वोट मिले। वहीं भाजपा उम्मीदवार दीपक रेड्डी को केवल 307 वोट मिले।

मतगणना प्रक्रिया:
मतगणना सुबह 8 बजे पोस्टल बैलेट से शुरू हुई, इसके बाद ईवीएम की गिनती की जा रही है। कुल 58 उम्मीदवार मैदान में हैं, लेकिन मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ कांग्रेस, बीआरएस और भाजपा के बीच है। सभी राउंडों में गिनती पूरी होने के बाद विजेता को रिटर्निंग ऑफिसर प्रमाण पत्र प्रदान करेंगे।

उपचुनाव की पृष्ठभूमि:
जुबली हिल्स विधानसभा क्षेत्र 2009 में गठन हुआ। 2009 में कांग्रेस के विष्णुवर्धन रेड्डी विजयी रहे। इसके बाद 2014 से लगातार मगंती गोपीनाथ (बीआरएस) जीतते रहे, जिनके निधन के कारण यह उपचुनाव हुआ।

इस बार कांग्रेस ने इस सीट पर नवीन यादव को उतारकर जीत की प्रबल दावेदारी पेश की है। बीआरएस और भाजपा अब तक उनके करीब नहीं पहुंच पाए हैं। राजनीतिक गलियारों में इस उपचुनाव के नतीजों को लेकर उत्सुकता और तनाव दोनों ही देखने को मिल रहे हैं।

This slideshow requires JavaScript.

Leave a Reply

This slideshow requires JavaScript.