Tuesday, July 21

‘लाफ्टर शेफ्स 3’ को बड़ा झटका: विवियन डीसेना ने भी छोड़ा शो, वजह सामने आई

कलर्स टीवी का लोकप्रिय रियलिटी शो ‘लाफ्टर शेफ्स 3‘ अब दो बड़े सितारों के शो छोड़ने की वजह से सुर्खियों में है। हाल ही में विवियन डीसेना ने शो को केवल एक महीने में ही छोड़ दिया। इससे मेकर्स और फैंस दोनों को बड़ा झटका लगा है।

सूत्रों के मुताबिक, विवियन डीसेना ने कलर्स की नई फिक्शन/रियलिटी सीरीज के लिए शो छोड़ा है। उन्हें इस नई सीरीज के प्री-प्रोडक्शन मीटिंग्स और वर्कशॉप्स में व्यस्त होना था, इसलिए वह ‘लाफ्टर शेफ्स 3’ से अलग हो गए। कहा जा रहा है कि यह नई सीरीज ‘The 50‘ नाम के रियलिटी शो में उनका नाम कन्फर्म है।

इससे पहले, ईशा मालवीय ने भी ‘लाफ्टर शेफ्स 3’ छोड़ दिया था। ईशा ने कहा था कि उनके लिए यह निर्णय व्यक्तिगत कारणों और नई परियोजनाओं के कारण लिया गया है। उन्होंने बताया, “मेरी औरलाफ्टर शेफ्स 3′ की डेट्स मैच नहीं कर रही हैं। मैंने अपने दिल के बहुत करीब एक काम के लिए डेट्स दे दी हैं। इसलिए मैंने शो छोड़ने का निर्णय लिया।

विवियन डीसेना की जोड़ी शो में ईशा सिंह के साथ थी, जबकि ईशा मालवीय की जोड़ी एल्विश यादव के साथ दिखाई गई थी। अब फैंस को यह जानने की उत्सुकता है कि इन दोनों की जगह कौन लेगा।

वर्कफ्रंट की बात करें तो, विवियन डीसेना पहले बिग बॉस 18 में नजर आए थे और फर्स्ट रनर-अप रहे थे। वहीं, ईशा मालवीय अपने नए गाने ‘सनम बेरहम‘ को लेकर चर्चा में हैं।

 

This slideshow requires JavaScript.

Leave a Reply

This slideshow requires JavaScript.