Wednesday, July 22

सिर्फ अंडे का सफेद-पीला हिस्सा ही नहीं, यह हिस्सा भी है हड्डियों के लिए ताकतवर, जानिए सही तरीका

नई दिल्ली। अंडे के स्वास्थ्य लाभ तो सभी जानते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अंडे का छिलका भी बेहद पौष्टिक होता है और इसमें मौजूद कैल्शियम हड्डियों की मजबूती के लिए फायदेमंद है।

अंडे के छिलके में है कैल्शियम कार्बोनेट
अंडे के छिलके में लगभग 95% कैल्शियम कार्बोनेट पाया जाता है, जो स्टोर से खरीदे गए सप्लीमेंट की तरह शरीर में अवशोषित होता है। अंडे के एक ही छिलके में 1,500 मिलीग्राम से अधिक कैल्शियम हो सकता है, जो अधिकांश वयस्कों की दैनिक जरूरत को पूरा करने के लिए पर्याप्त है। इसके अलावा इसमें पोटेशियम, सोडियम, मैंगनीज, आयरन, कॉपर, फॉस्फोरस और मैग्नीशियम भी पाए जाते हैं।

कैल्शियम के फायदे
कैल्शियम मानव शरीर के लगभग 98% स्केलेटल सिस्टम का निर्माण करता है। यह हड्डियों और जोड़ों को कमजोर होने से बचाता है, दांतों को मजबूत बनाता है, मांसपेशियों और नर्व सिस्टम के सही कामकाज में मदद करता है, ब्लड क्लॉटिंग में योगदान देता है और डायबिटीज व हाई ब्लड प्रेशर के जोखिम को कम करने में भी सहायक हो सकता है।

कच्चा छिलका खाएं
सुरक्षा के लिहाज से अंडे के छिलकों को कभी भी कच्चा नहीं खाना चाहिए, क्योंकि इसके नुकीले किनारे मुंह या गले को नुकसान पहुंचा सकते हैं। साथ ही, इसमें साल्मोनेला बैक्टीरिया होने का खतरा भी रहता है, जो पेट और आंतों में संक्रमण पैदा कर सकता है।

सही तरीका
अंडे के छिलके खाने के लिए पहले उन्हें अच्छी तरह धोएं। फिर लगभग 10 मिनट तक उबालें या 200 डिग्री सेल्सियस पर 10–15 मिनट तक बेक करें। इसके बाद छिलकों को बारीक पीसकर पाउडर बना लें और इसे अपने भोजन पर थोड़ा सा छिड़ककर कैल्शियम की प्राकृतिक पूर्ति करें। ध्यान रहे कि कैल्शियम का अवशोषण बढ़ाने के लिए विटामिन डी आवश्यक है, इसलिए धूप लेना और विटामिन डी युक्त खाद्य पदार्थों को शामिल करना जरूरी है।

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। इसे किसी भी दवा या इलाज के विकल्प के रूप में न लें। अधिक जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

 

This slideshow requires JavaScript.

Leave a Reply

This slideshow requires JavaScript.