Tuesday, July 21

झारखंड में शीतलहर का येलो अलर्ट: रांची समेत 13 जिलों में बढ़ी ठंड, बर्फीली हवाओं का अनुमान

 

 

रांची। हिमाचल प्रदेश में हो रही बर्फबारी और उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाओं के असर से झारखंड में मौसम एक बार फिर सर्द और कड़क ठंड वाला हो गया है। रांची सहित राज्य के कई जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने 15 जनवरी के लिए येलो अलर्ट जारी किया है और नागरिकों को शीतलहर के लिए सतर्क रहने की सलाह दी है।

 

मौसम विभाग के अनुसार, रांची का न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री, गुमला 1.8 डिग्री, खूंटी 3.4 डिग्री, लातेहार 8.1 डिग्री और कांके में 4.5 डिग्री दर्ज किया गया। डालटनगंज और बोकारो में 4.7 डिग्री, चाईबासा 7.4 डिग्री और सरायकेला 6.6 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया।

 

अगले दो-तीन दिनों में हिमालय से आने वाली ठंडी हवाओं और पहाड़ों में बर्फबारी के कारण न्यूनतम तापमान में और गिरावट आने की संभावना है। इससे राज्य के अधिकांश हिस्सों में कड़कड़ाती ठंड पड़ेगी।

 

मौसम विभाग ने रांची, खूंटी, रामगढ़, बोकारो, हजारीबाग, चतरा, पलामू, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा और जमशेदपुर समेत 13 जिलों में शीतलहर चलने का अनुमान जताया है।

 

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस दौरान लोग विशेष रूप से वृद्ध, बच्चों और बीमार लोगों को ठंड से बचाने के लिए सतर्क रहें और आवश्यकतानुसार गरम कपड़े और स्वास्थ्य सावधानियां अपनाएं।

 

This slideshow requires JavaScript.

Leave a Reply

This slideshow requires JavaScript.