Tuesday, July 21

भाजपा में ‘नबीन युग’: 45 वर्षीय नितिन नबीन बने सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष

 

 

पटना/दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में आज से ‘नबीन युग’ की शुरुआत हो रही है। पटना के बांकीपुर से पांच बार विधायक नितिन नबीन को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है। मात्र 45 वर्ष के नबीन, इस पद पर आसीन होने वाले अब तक के सबसे युवा नेता हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जेपी नड्डा और वरिष्ठ नेताओं के समर्थन में उनका निर्विरोध चुनाव हुआ है।

 

भाजपा के निर्वाचन अधिकारी के. लक्ष्मण ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए केवल नितिन नबीन का नाम प्रस्तावित किया गया और कुल 37 नामांकन पत्र वैध पाए गए। इनमें से 36 राज्य इकाइयों और एक भाजपा संसदीय दल द्वारा प्रस्तुत किया गया। नबीन को औपचारिक रूप से जेपी नड्डा का स्थान ग्रहण करने के बाद अध्यक्ष घोषित किया जाएगा।

 

नितिन नबीन का जन्म 1980 में हुआ था, यानी भाजपा की स्थापना के वर्ष ही। राजनीति में उन्होंने अपने पिता नबीन किशोर प्रसाद सिन्हा के निधन (2006) के बाद कदम रखा। बिहार सरकार में कानून एवं न्याय, शहरी विकास और आवास मंत्री रहे नबीन को हाल ही में भाजपा का कार्यकारी अध्यक्ष भी नियुक्त किया गया था।

 

भाजपा में नबीन के नेतृत्व को लेकर प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी और अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। अब पार्टी का ध्यान नए अध्यक्ष के तहत संगठन को और मजबूत बनाने की दिशा में होगा।

 

This slideshow requires JavaScript.

Leave a Reply

This slideshow requires JavaScript.