Tuesday, July 21

गौतम अडानी को एक दिन में ₹7,20,02,70,90,000 का झटका, अब कितनी बची दौलत

 

 

देश के तीसरे बड़े औद्योगिक घराने अडानी ग्रुप के शेयरों में शुक्रवार को भारी गिरावट दर्ज की गई। इसके चलते ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी की नेटवर्थ में $7.86 अरब यानी करीब ₹7,20,02,70,90,000 की कमी हुई।

 

नेटवर्थ में बड़ी गिरावट

ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के अनुसार, इस साल अब तक अडानी की कुल नेटवर्थ में $14.5 अरब की गिरावट हो चुकी है। इसके बाद उनकी कुल नेटवर्थ $70 अरब रह गई है। इससे वे दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 24वें और एशिया में तीसरे नंबर पर खिसक गए हैं।

 

एशिया में चीन के झोंग शैनशैन अब $73.3 अरब के साथ दूसरे नंबर पर हैं, जबकि मुकेश अंबानी अपनी नेटवर्थ $92.6 अरब के साथ पहले नंबर पर बने हुए हैं।

 

क्यों आई गिरावट

अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयर में शुक्रवार को 13% तक की गिरावट देखी गई। अमेरिकी प्रतिभूति एवं विनिमय आयोग (SEC) ने कथित धोखाधड़ी और $26.5 करोड़ अमेरिकी डॉलर के रिश्वत मामले में गौतम और सागर अडानी को समन जारी करने के लिए अदालत से अनुमति मांगी।

 

ग्रुप ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि अमेरिकी अभियोजकों के आरोप निराधार हैं और कंपनी सभी कानूनों का पालन करती है।

 

बाजार पर असर

बीएसई सेंसेक्स 769.67 अंक टूटकर 81,537.70 अंक पर और निफ्टी 241.25 अंक फिसलकर 25,048.65 अंक पर बंद हुआ। देश की सबसे मूल्यवान कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में शुक्रवार को 1.13% की गिरावट आई। इससे कंपनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी की नेटवर्थ में $1.65 अरब की कमी हुई। अब उनकी कुल नेटवर्थ $92.6 अरब रह गई है। इस साल अब तक उनकी नेटवर्थ में कुल $15.1 अरब की गिरावट दर्ज की गई है।

 

This slideshow requires JavaScript.

Leave a Reply

This slideshow requires JavaScript.