Tuesday, July 21

अमरोहा में 110 फीट ऊंचा अटल टावर चर्चा में, घंटाघर के द्वारों के नाम बन गए सुर्ख़ियाँ

 

 

उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले की नगर पंचायत सैदनगली ने विकास की दिशा में 110 फीट ऊँचे भव्य अटल टावर (घंटाघर) का उद्‌घाटन किया है। आधुनिक तकनीक, मजबूत संरचना और बहुउद्देश्यीय उपयोग के कारण यह टावर अब केवल समय बताने का साधन नहीं, बल्कि सैदनगली की नई पहचान और मुरादाबाद मंडल के लिए गर्व का प्रतीक बन चुका है।

 

चार मंजिला भव्य निर्माण

चार मंजिला इस टावर की नींव जमीन के भीतर लगभग 45 फीट गहराई तक डाली गई है, जिससे इसकी मजबूती और दीर्घायु सुनिश्चित हो सके। ग्राउंड फ्लोर पर मुख्य सड़क से जुड़ी पुलिस चौकी स्थापित की गई है, जिससे क्षेत्रीय सुरक्षा और यातायात व्यवस्था मजबूत हुई है। पहले तल पर नगर पंचायत का कार्यालय और अत्याधुनिक मीटिंग हॉल हैं, जबकि दूसरे तल पर सीसीटीवी रूम स्थित है, जिससे पूरे नगर की निगरानी की जा सकेगी। तीसरे और सबसे ऊपरी तल पर भव्य घंटाघर है, जिसकी आवाज़ दूर-दूर तक सुनाई देती है।

 

लिफ्ट सहित आधुनिक सुविधाएँ

अटल टावर में आमजन की सुविधा के लिए सीढ़ियों के साथ लिफ्ट की व्यवस्था भी की गई है। टावर के तीन भव्य द्वार इसकी वास्तुकला को और अधिक आकर्षक बनाते हैं। खास बात यह है कि टावर के दो मुख्य द्वारों के नामकरण सांस्कृतिक और वैचारिक पहचान के साथ किए गए हैं – एक द्वार का नाम केशव बलिराम हेडगेवार (RSS संस्थापक) और दूसरे का नाम भगवत शरण शर्मा रखा गया है।

 

मुरादाबाद मंडल का सबसे ऊँचा घंटाघर

नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ. अनुकीर्ति चौधरी ने बताया कि अटल टावर मुरादाबाद मंडल का सबसे ऊँचा टावर है और उत्तर प्रदेश का पहला ऐसा घंटाघर है, जिसके भीतर अत्याधुनिक एकीकृत कमांड एवं नियंत्रण केंद्र (ICCC) स्थापित किया गया है। इसी केंद्र से नगर में कुल 150 सीसीटीवी कैमरों का संचालन किया जाएगा।

 

विकास के अन्य प्रोजेक्ट

स्वच्छता प्रेरक अभिनव कौशिक ने बताया कि अटल टावर के साथ-साथ नगर में कई अन्य विकास परियोजनाएँ भी चल रही हैं। मुख्य बाजार स्थित तालाब को अमृत सरोवर के रूप में विकसित किया जाएगा, मेहंदीपुर में अंबेडकर पार्क और शहीद स्मारक, इंकौदा गांव में महाराणा प्रताप की प्रतिमा तथा सैदनगली में शिया गेट जैसे प्रोजेक्ट प्रस्तावित हैं।

 

युवा और नागरिकों के लिए अवसर

अटल टावर की भव्यता और लोकप्रियता को देखते हुए नगर पंचायत द्वारा विशेष वीडियो प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता में युवा और नागरिक टावर की भव्यता और विशेषताओं को रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत कर सकते हैं। विजेताओं को गणतंत्र दिवस के अवसर पर नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।

 

This slideshow requires JavaScript.

Leave a Reply

This slideshow requires JavaScript.