Tuesday, July 21

25 जनवरी 2026 – मुजफ्फरपुर, सिवान, सारण और गोपालगंज में बेमौसम बारिश की आशंका

पटना। बिहार में ठंड का असर अभी भी बरकरार है। हालांकि राज्य के कई जिलों में पारा थोड़ा बढ़ा है, लेकिन शनिवार को पटना समेत कई क्षेत्रों में सूर्यदेव एक बार फिर से आंख मिचौली खेलते नजर आए। मौसम विभाग की ताजा जानकारी के अनुसार अगले चार दिनों तक राज्य का मौसम शुष्क बना रहेगा, लेकिन उसके बाद उत्तर-पश्चिम और उत्तर-मध्य बिहार के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है।

राज्य का वर्तमान तापमान:
पिछले 24 घंटों के दौरान बिहार का अधिकतम तापमान 23.8 से 28.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6.9 से 13.5 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। सबसे कम न्यूनतम तापमान सबौर (भागलपुर) में 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पूर्णिया में दृश्यता सबसे कम, लगभग 600 मीटर, रही।

मुख्य शहरों का न्यूनतम तापमान (24 जनवरी 2026):

  • पटना – 13°C

  • गया – 9°C

  • भागलपुर (सबौर) – 6.9°C

  • पूर्णिया – 11.7°C

  • पश्चिम चंपारण – 12.2°C

  • मुजफ्फरपुर – 12.5°C

  • सारण – 11.6°C

  • दरभंगा – 11°C

  • सुपौल – 12.3°C

  • अररिया – 13.4°C

  • रोहतास – 10°C

  • मधुबनी – 9.6°C

  • पूर्वी चंपारण – 12.4°C

  • शेखपुरा – 8.8°C

  • मधेपुरा – 8.9°C

  • बक्सर – 10.7°C

  • समस्तीपुर – 8.2°C

  • वैशाली – 9.3°C

  • औरंगाबाद – 10°C

  • नालंदा (राजगीर) – 7.8°C

बारिश का पूर्वानुमान:
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 28 जनवरी 2026 को पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सारण, सिवान, गोपालगंज, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, मधुबनी, दरभंगा, वैशाली, समस्तीपुर और शिवहर के एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। बाकी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।

तापमान का अनुमान:
बिहार के अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान 24 से 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि बारिश की संभावना वाले जिलों में किसानों और ग्रामीणों को मौसम संबंधी सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।

This slideshow requires JavaScript.

Leave a Reply

This slideshow requires JavaScript.