Tuesday, July 21

झांसी में सगाई समारोह लौटते समय हादसा, 3 की मौत, 13 घायल

झांसी: उत्तर प्रदेश के झांसी में एक भयानक सड़क हादसे में दुल्हन के चचेरे भाई-बहन और पंडित की मौत हो गई, जबकि 13 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दर्दनाक घटना गुरसराय थाना क्षेत्र में डॉ. राम मनोहर लोहिया महिला महाविद्यालय के पास हुई।

घायकों के अनुसार, सभी लोग एक सगाई समारोह से ऑटो में लौट रहे थे। हादसा तब हुआ जब तेज गति से आ रहे ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी। ऑटो के परखच्चे उड़ गए और कई लोग सड़क पर बिखर गए। घटना में मृतकों की पहचान इस प्रकार हुई:

  • जानकी, दुल्हन की चचेरी बहन

  • सीता रमैया गौतम, पंडित

  • नारायण दास, दुल्हन का चचेरा भाई और ऑटो चालक

घायलों को तुरंत इलाज के लिए गुरसराय सीएचसी, झांसी मेडिकल कॉलेज और निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायल लोग हैं: जगवती, मन्नू, जयकुंवर, शीला देवी, हीरा देवी, शिवानी, कल्लू पाल, पार्वती, द्रौपदी, जैश, सचिन, रामवती और अरविन्द।

पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है।

जानकारी के अनुसार, झांसी के कैरोखर गांव की रहने वाली रानी की शादी बंगरा बिरौना गांव में तय थी। शुक्रवार रात विनीत पैलेस, गुरसराय में सगाई समारोह आयोजित किया गया था। सगाई समारोह के बाद ऑटो में कुल 16 लोग सवार थे। हादसा, गुरसराय से लगभग 2 किमी दूर हुआ।

यह हादसा स्थानीय लोगों और परिवार के लिए गहरा सदमा लेकर आया है।

This slideshow requires JavaScript.

Leave a Reply

This slideshow requires JavaScript.