Tuesday, July 21

‘बहुत देर कर दी हुजूर आते-आते’: आरजेडी-कांग्रेस गठबंधन पर जीतनराम मांझी का ताज़ा बयान

 

 

आरजेडी और कांग्रेस के बीच गठबंधन टूटने की अटकलों के बीच केंद्रीय मंत्री और एनडीए सहयोगी जीतनराम मांझी ने कांग्रेस पर तीखी टिप्पणी की है। उन्होंने एक गाने के माध्यम से यह बताया कि बिहार में कांग्रेस की राजनीतिक दुर्दशा की जिम्मेदारी किसे देनी चाहिए।

 

मांझी ने कहा, “कांग्रेस ने जिस पार्टी के साथ गठबंधन किया था, उससे बिहार में कुछ लोगों को छोड़कर लगभग सभी नफरत करते हैं। ऐसे में कांग्रेस भी नफरत का पात्र बन गई थी। अगर अब कांग्रेस गठबंधन तोड़ रही है, तो यह बिल्कुल सही कदम है।”

 

उन्होंने राहुल गांधी का ज़िक्र करते हुए कहा, “कांग्रेस और राहुल गांधी को यह विचार आया कि सबसे राय ली जाए और काम किया जाए। लेकिन हमें याद आता है—‘बहुत देर कर दी हुजूर आते-आते’। यह कदम पहले उठाया जाना चाहिए था। कांग्रेस की एक पुरानी गरिमा थी जनता के बीच, लेकिन गलत गठबंधन ने इसे प्रभावित किया।”

 

बीते बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में महागठबंधन को भारी हार का सामना करना पड़ा। कांग्रेस केवल 6 सीटों तक सिमट गई। इस हार के बाद कई कांग्रेस नेता आरजेडी के साथ गठबंधन पर सवाल उठाने लगे। कुछ नेताओं का मानना है कि आरजेडी की ‘जंगलराज’ वाली छवि और चुनाव के दौरान भद्दे गानों ने गठबंधन को नुकसान पहुँचाया।

 

गौरतलब है कि दिल्ली में शुक्रवार को कांग्रेस की अहम बैठक हुई, जिसमें नवनिर्वाचित विधायकों ने आरजेडी के साथ गठबंधन को असहज और नुकसानदेह बताया। सूत्रों के अनुसार, अधिकांश विधायक गठबंधन के खिलाफ दिखाई दिए, जबकि कुछ वरिष्ठ नेता इसे बनाए रखने के पक्ष में हैं। पूर्व विधायक दल नेता शकील अहमद भी पहले से ही आरजेडी से दूरी बनाए रखने की वकालत करते रहे हैं।

 

This slideshow requires JavaScript.

Leave a Reply

This slideshow requires JavaScript.