Tuesday, July 21

अभिषेक शर्मा का तूफान, युवराज सिंह के 12 गेंदों वाले रिकॉर्ड को सिर्फ 2 गेंदों से चूके

 

 

गुवाहाटी: न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में अभिषेक शर्मा ने महज 14 गेंदों में अर्धशतक ठोककर भारत को एकतरफा जीत दिलाई। उन्होंने 68 रन नाबाद बनाए, जबकि कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 26 गेंदों में 57 रन की पारी खेल टीम को मजबूती दी। भारत ने 154 रनों के लक्ष्य को सिर्फ 10 ओवर में पूरा कर सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली।

 

अभिषेक शर्मा इस पारी में अपने गुरु युवराज सिंह के 12 गेंदों वाले टी20 अर्धशतक के रिकॉर्ड को चुनौती देने के बेहद करीब पहुंच गए। हालांकि वे सिर्फ 2 गेंदों से चूक गए, लेकिन उनकी इस उपलब्धि पर युवराज सिंह ने मजाकिया अंदाज में बधाई दी। उन्होंने लिखा,

“अभी भी 12 गेंदों में 50 नहीं बना सकते, है ना? अच्छा खेले, मजबूत बने रहो!”

यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

 

दुनिया के सबसे तेज टी20 अर्धशतक:

 

युवराज सिंह (भारत): 12 गेंद (इंग्लैंड, 2007)

जान फ्रिलिंक (नामीबिया): 13 गेंद (जिम्बाब्वे, 2025)

कॉलिन मुनरो (न्यूजीलैंड): 14 गेंद (श्रीलंका, 2016)

अभिषेक शर्मा (भारत): 14 गेंद (न्यूजीलैंड, 2026)

 

इससे पहले न्यूजीलैंड की टीम टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट पर 153 रन ही बना सकी। ग्लेन फिलिप्स ने 48 रन बनाए, जबकि अन्य बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सके। भारतीय गेंदबाजों के अनुशासित प्रदर्शन के बाद अभिषेक और सूर्या की तूफानी जोड़ी ने कीवी टीम को वापसी का कोई मौका नहीं दिया।

 

अभिषेक शर्मा की यह आक्रामक पारी भारतीय क्रिकेट के भविष्य के लिए बड़ी उम्मीद जगाती है। वहीं, सूर्यकुमार यादव का लगातार दूसरा अर्धशतक भारत के लिए सोने पर सुहागा साबित हुआ। टी20 वर्ल्ड कप से ठीक पहले इस जोड़ी ने टीम इंडिया को आत्मविश्वास से लैस कर दिया है।

 

This slideshow requires JavaScript.

Leave a Reply

This slideshow requires JavaScript.