Tuesday, July 21

Army School भर्ती 2026: बिहार के तीन स्कूलों में PGT, TGT और PRT वैकेंसी, फरवरी में होंगे इंटरव्यू

 

 

पटना: बिहार में शिक्षा के क्षेत्र में करियर बनाने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। दानापुर कैंट, रामगढ़ कैंट और गया स्थित आर्मी पब्लिक स्कूलों में PGT, TGT और PRT टीचर्स की भर्ती निकली है। इच्छुक उम्मीदवार 2 फरवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। शिक्षक पदों के लिए साक्षात्कार प्रक्रिया 9 फरवरी 2026 से शुरू होगी।

 

भर्ती का विवरण

 

आर्मी पब्लिक स्कूल, दानापुर कैंट:

 

PGT: इंग्लिश-1, बायोलॉजी-1, मैथ-1, पॉलिटिकल साइंस-1, फिजिक्स-1, केमिस्ट्री-1, फिजिकल एजुकेशन-1, अकाउंटेंसी-1, साइकोलॉजी-1

TGT: इंग्लिश-5, हिन्दी-4, संस्कृत-1, मैथ-6, फिजिक्स-1, बायोलॉजी-1, केमिस्ट्री-1, इकोनॉमिक्स-3, जियोग्राफी-2, पॉलिटिकल साइंस-2, कंप्यूटर साइंस-4

PRT: 22 पद, फिजिकल एजुकेशन-1, योगा टीचर-1

 

आर्मी पब्लिक स्कूल, रामगढ़ कैंट:

 

PGT: फिजिक्स-1, केमिस्ट्री-1, मैथ-1, फिजिकल एजुकेशन-1

TGT: इंग्लिश-1, हिन्दी-1, संस्कृत-1, मैथ-1, साइंस-1, कंप्यूटर-1, सोशल साइंस-1, फिजिकल एजुकेशन-2

PRT: स्पेशल एजुकेटर-1

 

आर्मी पब्लिक स्कूल, गया:

 

TGT: हिन्दी-3, इंग्लिश-3, मैथ-3, फिजिक्स-1, केमिस्ट्री-1, बायोलॉजी-1, सोशल साइंस-3, संस्कृत-1

PRT: 9 पद, कंप्यूटर साइंस-1, फिजिकल एजुकेशन टीचर (महिला)-1

 

योग्यता और अन्य शर्तें:

 

PGT: संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन न्यूनतम 50% अंकों के साथ + B.Ed, CTET/State TET अनिवार्य।

TGT: ग्रेजुएशन + B.Ed, CTET/State TET अनिवार्य।

PRT: ग्रेजुएशन + B.El.Ed / 2 वर्षीय D.El.Ed, CTET/State TET अनिवार्य।

AWES OST स्कोर कार्ड अनिवार्य (26 दिसंबर 2025 तक जारी, 65% कट-ऑफ)।

आयु सीमा: 1 अप्रैल 2026 को 40 वर्ष तक आवेदन, अनुभव आवश्यक नहीं; 40–55 वर्ष आयु वाले उम्मीदवारों के लिए 5 साल का अनुभव।

 

आवेदन प्रक्रिया:

 

उम्मीदवार Appendix D फॉर्म डाउनलोड करें।

पर्सनल, शैक्षणिक और अनुभव संबंधी विवरण भरें।

सभी आवश्यक दस्तावेज़ संलग्न कर आवेदन पत्र स्कूल में भेजें।

लास्ट डेट: 2 फरवरी 2026

उम्मीदवार एक समय में केवल एक स्कूल में आवेदन कर सकते हैं।

 

इंटरव्यू शेड्यूल:

 

9 फरवरी 2026: PRT (सभी विषय)

10 फरवरी 2026: PGT (इंग्लिश, पॉलिटिकल साइंस, फिजिक्स, केमिस्ट्री), TGT (इंग्लिश, हिस्ट्री, पॉलिटिकल साइंस, फिजिक्स, केमिस्ट्री)

11 फरवरी 2026: PGT (अकाउंटेंसी, बायोलॉजी, साइकोलॉजी), TGT (हिन्दी, संस्कृत, जियोग्राफी, इकोनॉमिक्स, बायोलॉजी)

12 फरवरी 2026: PGT (मैथ, फिजिकल एजुकेशन), TGT (मैथ, कंप्यूटर साइंस, फिजिकल एजुकेशन), PRT (फिजिकल एजुकेशन, योगा टीचर, कंप्यूटर साइंस, स्पेशल एजुकेटर)

 

शॉर्टलिस्ट कैंडिडेट्स को ईमेल के माध्यम से संपर्क किया जाएगा और APS दानापुर की ऑफिशियल वेबसाइट पर भी लिस्ट जारी होगी।

 

जानकारी के लिए वेबसाइट: APS Bihar

 

This slideshow requires JavaScript.

Leave a Reply

This slideshow requires JavaScript.