Tuesday, July 21

Ajit Pawar Plane Crash: अजित पवार जिस विमान में सवार थे, वह लियरजेट 45 था

 

 

मुंबई/बारामती: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का निधन आज सुबह बारामती में हुए एक विमान दुर्घटना में हो गया। वह जिस विमान में सवार थे, वह लियरजेट 45 (LJ45) था, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर VT-SSK बताया जा रहा है।

 

किस कंपनी का था विमान

 

यह विमान दिल्ली की VSR एविएशन (VSR Ventures) कंपनी का था। VSR एविएशन बिज़नेस जेट्स की फ्लीट मैनेजमेंट और ऑपरेशन करती है। उनके बेड़े में लियरजेट 45 और 45XR जैसे विमान शामिल हैं।

 

निर्माता और मॉडल

 

लियरजेट 45 को बोम्बार्डियर एयरोस्पेस (Bombardier Aerospace) के लियरजेट डिवीजन ने बनाया था। यह मिड-साइज बिज़नेस जेट है और इसके मुख्य मॉडल हैं: 45, 45XR, 40 और 40XR।

 

विमान की विशेषताएं

 

सवारी क्षमता: 9 यात्री + 2 पायलट

आयाम: लंबाई 58 फीट (17.68 मीटर), पंख फैलाव 47 फीट 10 इंच (14.58 मीटर), ऊंचाई 14 फीट 1 इंच (4.30 मीटर)

पंख क्षेत्र: 311.6 वर्ग फुट (28.95 वर्ग मीटर)

खाली वजन: 12,850 पाउंड (5,829 किग्रा)

अधिकतम टेकऑफ वजन: 21,500 पाउंड (9,752 किग्रा)

 

प्रदर्शन (Performance)

 

मैक्सिमम स्पीड: 533 मील/घंटा (858 किमी/घंटा)

सामान्य क्रूज स्पीड: 510 मील/घंटा (804 किमी/घंटा)

उड़ान रेंज (4 यात्री के साथ): 1,968 मील (3,167 किमी)

सर्विस सीलिंग: 51,000 फीट (15,545 मीटर)

 

कीमत

 

लियरजेट 45 की कीमत मॉडल और उम्र पर निर्भर करती है। सेकेंड हैंड विमान की कीमत 2.3 मिलियन डॉलर से 4.9 मिलियन डॉलर तक होती है, जबकि नया विमान लगभग 10 मिलियन डॉलर का होता है।

This slideshow requires JavaScript.

Leave a Reply

This slideshow requires JavaScript.