Tuesday, July 21

भारती सिंह ने दूसरे बेटे का रखा बेहद प्यारा नाम, अभिषेक कुमार ने ‘गलती’ से कर दिया रिवील

 

 

मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया पिछले महीने दूसरी बार माता-पिता बने। बेटे के जन्म के बाद से ही फैंस यह जानने के लिए उत्सुक थे कि नन्हे मेहमान का असली नाम क्या रखा गया है। भारती और हर्ष ने बेटे का प्यार भरा निकनेम ‘काजू’ रखा था, लेकिन असली नाम को अब तक सार्वजनिक नहीं किया गया था।

 

इस बीच, टीवी एक्टर अभिषेक कुमार ने अनजाने में भारती के बेटे का नाम रिवील कर दिया। दरअसल, अभिषेक ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक व्लॉग शेयर किया, जिसमें भारती और हर्ष के घर आयोजित नामकरण समारोह की झलक दिखाई गई। इसी व्लॉग में बेटे के असली नाम से पर्दा उठ गया।

 

नामकरण समारोह में हुआ नाम का खुलासा

व्लॉग में देखा जा सकता है कि हर्ष लिम्बाचिया नामकरण की रस्म के दौरान कहते हैं कि अब उनके बेटे का असली नाम सामने आएगा। इसके बाद एक शंख जैसी आकृति खोली जाती है, जिसमें बच्चे का नाम लिखा होता है। इस दौरान यह सामने आया कि भारती और हर्ष ने अपने बेटे का नाम यशवीर रखा है। अभिषेक ने इस खास पल को कैमरे में कैद कर लिया और व्लॉग में साझा भी कर दिया।

 

भारती ने भी बाद में किया आधिकारिक ऐलान

अभिषेक के व्लॉग के वायरल होने के कुछ ही देर बाद भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर अपने बेटे का नाम यशवीर बताते हुए इस खबर की पुष्टि कर दी।

 

यूजर्स ने ली चुटकी

व्लॉग सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स की मजेदार प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। एक यूजर ने लिखा, “भारती से पहले ही नाम रिवील कर दिया, वाह!” वहीं दूसरे ने कहा, “नामकरण से पहले ही सस्पेंस खत्म हो गया।”

 

गौरतलब है कि भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया पहले से ही एक बेटे के माता-पिता हैं और अब परिवार में दूसरे बेटे यशवीर के आने से खुशी का माहौल है।

This slideshow requires JavaScript.

Leave a Reply

This slideshow requires JavaScript.