Tuesday, July 21

IND vs NZ: 94 मीटर का छक्का और 29 रन का ओवर! शिवम दुबे ने मचाया रोहित शर्मा जैसा धमाल

 

 

विशाखापत्तनम: भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथे टी20 मैच में शिवम दुबे ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। भारतीय टीम 215 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए 63 रन पर 4 विकेट खोकर संकट में थी, तब दुबे ने मैदान पर कदम रखा और कीवी गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दी।

 

ईश सोढ़ी के ओवर में कूटे 29 रन

दुबे ने अपने विस्फोटक अंदाज से अनुभवी स्पिनर ईश सोढ़ी की गेंदों पर केवल एक ओवर में 29 रन बनाए। इस ओवर में 3 छक्के और 2 चौके शामिल थे, जबकि एक गेंद वाइड थी। इस दौरान दुबे ने 94 मीटर का गगनचुंबी छक्का भी जड़ा। इससे पहले उन्होंने अपनी पारी की शुरुआत ही मिचेल सेंटनर की गेंद पर 101 मीटर के ‘मॉन्स्टर हिट’ से की थी।

 

15 गेंद में फिफ्टी, रिकॉर्ड की बराबरी

शिवम दुबे ने सिर्फ 15 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। यह टी20 इंटरनेशनल में किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा लगाया गया तीसरा सबसे तेज अर्धशतक है। अब वे केवल युवराज सिंह (12 गेंद) और अभिषेक शर्मा (14 गेंद) से पीछे हैं। इसके अलावा, एक ओवर में 28 रन बनाकर उन्होंने रोहित शर्मा के रिकॉर्ड की भी बराबरी की।

 

टी20 में एक ओवर में बने रन – भारतीय बल्लेबाज:

 

36 रन – युवराज सिंह vs स्टुअर्ट ब्रॉड, 2007

30 रन – संजू सैमसन vs रिशाद हुसैन, 2024

29 रन – शिवम दुबे vs ईश सोढ़ी, 2026

28 रन – रोहित शर्मा vs मिचेल स्टार्क, 2024

 

अकेले लड़ते रहे शिवम दुबे

टॉप ऑर्डर के जल्दी आउट होने के बावजूद, शिवम दुबे ने अकेले दम पर टीम को मैच में बनाए रखा। हालांकि भारत को यह मुकाबला हार का सामना करना पड़ा, लेकिन दुबे की इस तगड़ी पारी ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले मिडिल ऑर्डर में उनकी दावेदारी मजबूत कर दी है।

 

This slideshow requires JavaScript.

Leave a Reply

This slideshow requires JavaScript.