Tuesday, July 21

एयरपोर्ट पर 25 लाख की कोकीन के साथ नाइजीरियन युवक गिरफ्तार

राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक नाइजीरियन युवक को कोकीन के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से कुल 270 ग्राम कोकीन बरामद हुई, जिसकी कीमत लगभग 25 लाख रुपये बताई जा रही है।

सूचना के अनुसार, युवक दिल्ली से रायपुर आने वाली इंडिगो फ्लाइट में सफर कर रहा था। DRI को खुफिया संदेश के माध्यम से जानकारी मिली थी कि युवक ड्रग्स ले जा रहा है। एयरपोर्ट पर संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखने के बाद उसकी तलाशी ली गई, जिसमें कोकीन मिली।

अधिकारियों के अनुसार, युवक से पूछताछ जारी है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि कोकीन कहां से लाई गई थी और क्या वह अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी से जुड़ा है या रायपुर में इसे सप्लाई करने के उद्देश्य से लाया गया था। आरोपी के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक भी जांच के दायरे में हैं।

DRI ने आरोपी को बरामदगी के बाद सीधे अपने कार्यालय ले जाकर पूछताछ शुरू कर दी है। अधिकारियों का मानना है कि मामला अंतरराष्ट्रीय ड्रग रैकेट से जुड़ा हो सकता है। उल्लेखनीय है कि रायपुर में हाल ही में भी ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई थी, जिसमें करोड़ों रुपये की कोकीन बरामद की गई थी और कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था।

 

This slideshow requires JavaScript.

Leave a Reply

This slideshow requires JavaScript.