Tuesday, July 21

हाथों में पिता की तस्वीर, आंखों में आंसू… सौरभ जोशी बने चंडीगढ़ के नए मेयर

चंडीगढ़: चंडीगढ़ नगर निगम के मेयर चुनाव में भाजपा (BJP) ने फिर से जीत दर्ज की है। 18 वोटों के साथ सौरभ जोशी अब चंडीगढ़ के नए मेयर बन गए हैं। जीत के क्षण में सौरभ जोशी भावुक नजर आए, उनके हाथों में पिता की तस्वीर थी और आंखों में आंसू। इस भावुक वीडियो ने सोशल मीडिया पर भी सुर्खियां बटोरी हैं।

सौरभ जोशी कौन हैं:
सौरभ जोशी बीजेपी की नई पीढ़ी का प्रतिनिधित्व करते हैं, जो संगठनात्मक अनुभव और आधुनिक राजनीतिक दृष्टिकोण को संतुलित तरीके से आगे बढ़ा रही है। वे पंजाब विश्वविद्यालय से विधि स्नातक हैं और छात्र राजनीति से अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत की।

वे आरएसएस स्वयंसेवक और बीजेपी कार्यकर्ता परिवार से हैं, जिनमें बचपन से ही संगठन के संस्कार रहे हैं। सौरभ ने एबीवीपी के उम्मीदवार के रूप में पंजाब विश्वविद्यालय छात्र परिषद के चुनावों में अध्यक्ष और महासचिव पद के लिए चुनाव लड़कर अपनी नेतृत्व क्षमता दिखाई।

चंडीगढ़ नगर निगम की मेयर कुर्सी तक उनका यह सफर उनके संघर्ष, नेतृत्व और समर्पण की कहानी कहता है। उनकी यह जीत भाजपा के लिए और युवा नेतृत्व के लिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

 

This slideshow requires JavaScript.

Leave a Reply

This slideshow requires JavaScript.